Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दुबई में दशहरी आम का जलवा, यूपी से पहली बार हुआ सीधा निर्यात
एग्री बुलेटिन

दुबई में दशहरी आम का जलवा, यूपी से पहली बार हुआ सीधा निर्यात

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत 1,200 किलोग्राम दशहरी आम (400 बक्से, प्रत्येक का वजन तीन किलोग्राम) हवाई मार्ग से दुबई भेजा गया है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 जून 2025· 2 min read

agriculture newsDUBAIExport
दुबई में दशहरी आम का जलवा, यूपी से पहली बार हुआ सीधा निर्यात

दुबई में दशहरी आम का जलवा, यूपी से पहली बार हुआ सीधा निर्यात

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत 1,200 किलोग्राम दशहरी आम (400 बक्से, प्रत्येक का वजन तीन किलोग्राम) हवाई मार्ग से दुबई भेजा गया है। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

यूपी। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आम की बागवानी होती है। यह देश का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है। दशहरी आम यहाँ के लोकप्रिय आमों में से एक है। अब खबर है कि राज्य से पहली बार दशहरी आम को हवाई मार्ग से दुबई निर्यात किया गया है। बयान के मुताबिक आयातक कंपनी वरग्रो ट्रेडिंग एल एल सी, दुबई, यूएई है और भेजे गए आम का कुल मूल्य 2,992 अमेरिकी डॉलर है, जो उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजार में नई पहचान दिला रहा है।

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने खेप को दुबई के लिए हरी झंडी दिखाई। इन्डो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ क्षेत्र से चयनित तीन एफपीओ को कृषि निर्यात का प्रशिक्षण देकर उनकी क्षमता का विकास किया गया। इनमें से इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को दुबई से दशहरी आम का सीधा ऑर्डर मिला है। यह दोनों एफपीओ इस वर्ष पहली बार स्वयं अपने स्तर पर दुबई को आम निर्यात कर रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें - यूपी के 44 जिलों में ग्रीन हाउस और पॉली हाउस का हो रहा है निर्माण, अब किसान हर मौसम में उगा सकेंगे फल-सब्जियां

वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं किसान
दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश का आम निर्यात लगातार बढ़ रहा है. हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक किसान वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— दुबई में दशहरी आम का जलवा, यूपी से पहली बार हुआ सीधा निर्यात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs