News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. दिसंबर में खाद की खपत का बदला रुख: DAP की बिक्री घटी, यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी
एग्री बुलेटिन

दिसंबर में खाद की खपत का बदला रुख: DAP की बिक्री घटी, यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में DAP की बिक्री घटी, जबकि यूरिया की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में मामूली बढ़त हुई है। सरकार का कहना है कि सभी

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Dec 2025· 3 min read

दिसंबर में खाद की खपत का बदला रुख: DAP की बिक्री घटी, यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

दिसंबर में खाद की खपत का बदला रुख: DAP की बिक्री घटी, यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में DAP की बिक्री घटी, जबकि यूरिया की बिक्री में करीब 20 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में मामूली बढ़त हुई है। सरकार का कहना है कि सभी प्रमुख खादों की उपलब्धता पर्याप्त है और पूरे महीने की मांग पूरी करने के लिए स्टॉक मौजूद है।

खाद की बिक्री को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों से पता चला है कि इस महीने DAP (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) की बिक्री में गिरावट आई है, जबकि यूरिया की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में हल्की बढ़त देखने को मिली है। सरकार के मुताबिक यूरिया, डीएपी, म्यूरेट ऑफ पोटाश (MoP), कॉम्प्लेक्स और सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP) की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।

12 दिसंबर तक कितनी खाद उपलब्ध थी
सरकार ने बताया कि 12 दिसंबर तक देश में—यूरिया: 66.56 लाख टन, DAP: 20.67 लाख टन, MoP: 7.09 लाख टन, कॉम्प्लेक्स: 40.13 लाख टन और SSP: 20.96 लाख टन खाद उपलब्ध थी। सरकार के मुताबिक यह मात्रा पूरे महीने की जरूरत के लिए पर्याप्त है।

पिछले साल की तुलना में बिक्री का हाल
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 से 12 दिसंबर के बीच DAP की बिक्री घटकर 4.76 लाख टन से 4.22 लाख टन रह गई, MoP की बिक्री 0.95 लाख टन से घटकर 0.88 लाख टन हुई और SSP की बिक्री भी 2.25 लाख टन से घटकर 2.11 लाख टन रह गई।वहीं दूसरी ओर यूरिया की बिक्री 20% बढ़कर 17.97 लाख टन से 21.55 लाख टन हो गई और कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में 2% की बढ़ोतरी हुई और यह 5.34 से 5.45 लाख टन पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - रोजगार की गारंटी, पारदर्शिता की व्यवस्था: गांवों को नई ताकत देगा वीबी–जी राम जी

अप्रैल से अक्टूबर तक बिक्री बढ़ी
बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के बीच—यूरिया: 216.4 लाख टन, DAP: 57.2 लाख टन, MoP: 13 लाख टन, कॉम्प्लेक्स: 89.2 लाख टन और SSP: 34.8 लाख टन की बिक्री हुई है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 0.4% से 18.5% तक ज्यादा है।

दिसंबर में कितनी खाद की जरूरत होगी
कृषि मंत्रालय ने राज्यों से मिले आंकड़ों के आधार पर दिसंबर महीने में खाद की मांग का अनुमान लगाया है। रबी सीजन (अक्टूबर से जनवरी) में आमतौर पर खाद की सबसे ज्यादा मांग रहती है।अनुमान के अनुसार दिसंबर में जरूरत होगी—यूरिया: 43.78 लाख टन, DAP: 8.13 लाख टन, MoP: 2.80 लाख टन, कॉम्प्लेक्स: 15.26 लाख टन और SSP: 4.85 लाख टन है।

वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में साफ कहा कि देश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि अच्छी बारिश के कारण फसलों की बुवाई ज्यादा हुई है, इसी वजह से मांग बढ़ी है और देश को एक बार फिर बंपर पैदावार की उम्मीद है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— दिसंबर में खाद की खपत का बदला रुख: DAP की बिक्री घटी, यूरिया बिक्री में 20% की बढ़ोतरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDAP fertiliserkheti kisaniNews PotliNPK fertilizerSSPureaखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs