Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तेलंगाना में किसानों को बड़ी राहत, अब मक्का की खरीद सीमा बढ़ी
एग्री बुलेटिन

तेलंगाना में किसानों को बड़ी राहत, अब मक्का की खरीद सीमा बढ़ी

तेलंगाना सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए मक्का खरीद सीमा 18 से बढ़ाकर 25 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी है। इस बार राज्य में रिकॉर्ड पैदावार के चलते सरकार ने 8 लाख टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है। कृष

NP

Pooja Rai· Correspondent

12 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisanimaize procurement
तेलंगाना में किसानों को बड़ी राहत, अब मक्का की खरीद सीमा बढ़ी

तेलंगाना में किसानों को बड़ी राहत, अब मक्का की खरीद सीमा बढ़ी

तेलंगाना सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए मक्का खरीद सीमा 18 से बढ़ाकर 25 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी है। इस बार राज्य में रिकॉर्ड पैदावार के चलते सरकार ने 8 लाख टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है। कृषि मंत्री तुम्माला नागेश्वर राव ने केंद्र से सहयोग की अपील की है।

तेलंगाना सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में सरकार किसानों से प्रति एकड़ 25 क्विंटल तक मक्का खरीदेगी, जबकि पहले यह सीमा 18 क्विंटल प्रति एकड़ थी। इस बार राज्य में मक्का की रिकॉर्ड पैदावार हुई है, इसलिए यह कदम किसानों को बाजार में गिरती कीमतों से राहत देने के लिए उठाया गया है।

इस बार मक्का की रिकॉर्ड पैदावार
तेलंगाना में इस साल करीब 2.60 लाख हेक्टेयर में मक्का की बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 2 लाख हेक्टेयर ज़्यादा है। सरकार ने 125 खरीद केंद्र बनाए हैं और 8 लाख टन मक्का खरीदने का लक्ष्य रखा है। अनुमान है कि इस सीजन में राज्य में करीब 11.50 लाख टन मक्का उत्पादन होगा।

केंद्र सरकार से मदद की मांग
राज्य के कृषि मंत्री तुम्माला नागेश्वर राव ने केंद्र सरकार से सहयोग की अपील की है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा कि “राज्य में मक्का उत्पादन तो बढ़ा है, लेकिन बाजार में कीमतें गिरने से किसान मुश्किल में हैं, इसलिए केंद्र को दखल देना चाहिए।”

ये भी पढ़ें - प्याज की राजधानी नासिक में किसानों की हालत खराब, सरकार से मदद की गुहार

धान और कपास किसानों के लिए भी राहत की मांग
तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने केंद्र से धान और कपास की खरीद में नमी के नियमों में ढील देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 1.10 लाख एकड़ में फसलें बारिश से खराब हुई हैं।

कपास खरीद सीमा भी बढ़ाने की तैयारी
राज्य सरकार ने केंद्र से कपास की खरीद सीमा 7 से बढ़ाकर 12 क्विंटल प्रति एकड़ करने की भी मांग की है। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर केंद्र से बात कर रही है ताकि कपास उगाने वाले किसानों को भी राहत मिल सके।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— तेलंगाना में किसानों को बड़ी राहत, अब मक्का की खरीद सीमा बढ़ी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs