News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. तारबंदी योजना 2024: फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए ये प्रदेश सरकार दे रही है 50% का अनुदान, आपको ऐसे मिलेगा लाभ
एग्री बुलेटिन

तारबंदी योजना 2024: फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए ये प्रदेश सरकार दे रही है 50% का अनुदान, आपको ऐसे मिलेगा लाभ

राजस्‍थान के क‍िसानों के लिए यह खबर बड़े काम की है । राज्‍य के क‍िसानों के लिए प्रदेश सरकार की एक योजना बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इस योजना से क‍िसानों को अपनी फसल छुट्टा पशुओं से बचाने में मदद म‍

Jayant Mishra

Jayant Mishra·Multimedia Journalist·04 Jun 2024· 2 min read

तारबंदी योजना 2024: फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए ये प्रदेश सरकार दे रही है 50% का अनुदान, आपको ऐसे मिलेगा लाभ

राजस्‍थान के क‍िसानों के लिए यह खबर बड़े काम की है । राज्‍य के क‍िसानों के लिए प्रदेश सरकार की एक योजना बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इस योजना से क‍िसानों को अपनी फसल छुट्टा पशुओं से बचाने में मदद म‍िलेगी। राजस्थान सरकार प्रदेश के किसानों के लिए 'तारबंदी योजना' चला रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार किसानों को अपने खेत की तारबंदी के लिए 50% आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का उपयोग करके किसान अपने खेतों को चारों तरफ से तार से घेर कर छुट्टा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान से बचा सकेंगे।

‘तारबंदी योजना 2024 ’ का उद्देश्य

* सीमांत किसानों की फसल में होने वाले नुकसान को कम करना।
* किसानों की फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
* राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।
* किसानों की वार्षिक आय कम न होने दें।
* राज्य में कृषि उत्पादन को बढ़ाना और उसमें लघु किसानों के योगदान को महत्व देना।



क्या है इस योजना की पात्रता एवं शर्तें

* इस योजना का लाभ राजस्थान राज्य के सभी किसानों को मिलेगा।
* तारबंदी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए किसान के पास कम से कम 1.5 हेक्टेयर कृषि भूमि एक ही स्थान पर होनी चाहिए।
* अनुसूचित जनजाति के किसानों के पास न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर भूमि एक ही स्थान पर होनी चाहिए।
* यदि सामूहिक रूप से आवेदन किया जाता है, तो 10 किसानों के लिए कम से कम 5 हेक्टेयर कृषि भूमि होनी चाहिए।
* इस योजना में अधिकतम 6 एकड़ जमीन के लिए 400 मीटर तारबंदी पर 50% सब्सिडी दी जाएगी।
* इस योजना का लाभ केवल वे किसान ले सकेंगे जिनके जन आधार कार्ड लघु एवं सीमांत किसान श्रेणी में रजिस्टर्ड हैं।

इस योजना से जुड़ी कोई भी अपडेट आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.rajkisan.rajasthan.gov.in से ले सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— तारबंदी योजना 2024: फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए ये प्रदेश सरकार दे रही है 50% का अनुदान, आपको ऐसे मिलेगा लाभ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultural subsidyfencing scheme 2024NewsNews Potlirajasthanrajasthan newssubsidy scheme
Jayant Mishra

About the Author

Jayant Mishra

Multimedia Journalist

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs