Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. डेयरी सेक्टर आयात के लिए खुला तो 1.03 लाख करोड़ का होगा नुकसान, 8 करोड़ किसान होंगे प्रभावित: SBI Report
एग्री बुलेटिन

डेयरी सेक्टर आयात के लिए खुला तो 1.03 लाख करोड़ का होगा नुकसान, 8 करोड़ किसान होंगे प्रभावित: SBI Report

कृषि और डेयरी सेक्टर पर सहमति नहीं बन पाने के कारण भारत और अमेरिका के बीच अभी तक ट्रेड डील नहीं हो पायी है। इस डील पर SBI ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगर सरकार डेयरी सेक्टर को अमेरिकी आयात क

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 जुलाई 2025· 3 min read

agriculture newsdairy businessindia usa trade deal
डेयरी सेक्टर आयात के लिए खुला तो 1.03 लाख करोड़ का होगा नुकसान, 8 करोड़ किसान होंगे प्रभावित: SBI Report

डेयरी सेक्टर आयात के लिए खुला तो 1.03 लाख करोड़ का होगा नुकसान, 8 करोड़ किसान होंगे प्रभावित: SBI Report

India-US Trade Deal: कृषि और डेयरी सेक्टर पर सहमति नहीं बन पाने के कारण भारत और अमेरिका के बीच अभी तक ट्रेड डील नहीं हो पायी है। इस डील पर SBI ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगर सरकार डेयरी सेक्टर को अमेरिकी आयात के लिए खोलती है तो इससे डेयरी किसानों का बहुत नुकसान होगा साथ में देश के जीडीपी में सेक्टर का योगदान भी कम हो जाएगा।

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के ट्रेड डील के बीच एसबीआई ने एक चौकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। एसबीआई ने सरकार को चेताया है कि अगर अगर भारत का डेयरी सेक्टर अमेरिकी आयात के लिए खोला गया तो इससे भारत के डेयरी किसानों को हर साल करीब 1.03 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। देशभर में इससे लगभग 8 करोड़ किसान प्रभावित होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डेयरी सेक्टर को बहुत ज्यादा सब्सिडी मिलती है। भारत में अमेरिका से आयात शुरू हुआ तो इससे छोटे डेयरी किसानों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित होगी। अमेरिकी आयात के कारण भारत में दूध के दाम कम से कम 15 प्रतिशत कम हो जाएंगे। इससे डेयरी किसानों को हर साल 1.03 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। एसबीआई का कहना है कि अमेरिका में सब्सिडी के कारण भारत में वहां से हर साल करीब 2.5 करोड़ टन दूध का आयात होने लगेगा।

ये भी पढ़ें - काली मिर्च की खेती कब, कहाँ और कैसे की जाती है? पूरा प्रॉसेस समझिए

8 करोड़ लोग होंगे प्रभावित
डेयरी सेक्टर का भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। ग्रॉस वैल्यू एडेड में यह सेक्टर 2.5 से 3 प्रतिशत योगदान करता है। इस सेक्टर में करीब 8 करोड़ लोग काम करते हैं। एसबीआई का कहना है कि अगर अमेरिकी आयात के कारण भारत में दूध के दाम 15 प्रतिशत कम हुए तो इससे न सिर्फ किसानों की आमदनी कम होगी, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था में इस सेक्टर का योगदान भी कम हो जाएगा। फीड, ईंधन, ट्रांसपोर्ट और पारिवारिक श्रम लागत को जोड़ा जाए तो जीवीए में लगभग 51,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

इन सेक्टर में ट्रेड डील के फायदे
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर भारत और अमेरिका दूसरे सेक्टर में व्यापार समझौता करते हैं तो इसके अनेक फायदे हो सकते हैं। जैसे भारत अभी अमेरिका को ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ तथा मसाले जैसे अधिक कीमत वाले कृषि उत्पादों का एक अरब डॉलर से भी कम का निर्यात करता है। अमेरिका में इनकी मांग को देखते हुए निर्यात तीन अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है। सैनिटरी और फोटो सैनिटरी (SPS) प्रतिबंध खत्म होने पर आम, लीची, केला जैसे फल तथा सब्जियों का निर्यात भी बढ़ सकता है। इसके अलावा नॉन-टैरिफ बाधाएं हटने पर आयुष प्रोडक्ट और जेनरिक दवाओं का भी निर्यात एक से दो अरब डॉलर तक बढ़ सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— डेयरी सेक्टर आयात के लिए खुला तो 1.03 लाख करोड़ का होगा नुकसान, 8 करोड़ किसान होंगे प्रभावित: SBI Report

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs