News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?
पशुपालन

डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

डेयरी बिज़नेस में पशुओं की देख भाल विशेष रूप से उनके खाने का ध्यान और उत्पाद की मार्केटिंग सबसे महत्वपूर्ण है। इस बिज़नेस में लगे लोगों का मानना है कि पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा बहुत ज़रूरी होता

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Mar 2025· 3 min read

डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

डेयरी बिज़नेस में पशुओं की देख भाल विशेष रूप से उनके खाने का ध्यान और उत्पाद की मार्केटिंग सबसे महत्वपूर्ण है। इस बिज़नेस में लगे लोगों का मानना है कि पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा बहुत ज़रूरी होता है। हरदोई, उत्तर प्रदेश के सानिध्य अवध भी IT सेक्टर में शानदार करियर और लाखों के पैकेज को छोड़कर डेयरी का बिज़नेस करते हैं। और सफल भी हैं। न्यूज़ पोटली से उन्होंने पशुओं के लिए पोषण से भरपूर चारा तैयार करने का तरीक़ा साझा किया है, जिसे साइलेज भी कहा जाता है।

साइलेज एक high nutritious fodder है, जिसे मक्का, ज्वार, बाजरा और हरी घास जैसी फसलों का किण्वन (fermentation) करके तैयार किया जाता है। इसमें सूखे चारे की तुलना में ज्यादा पोषण होता है, और लगभग 16-17% तक प्रोटीन होती है। ये ना केवल पशुओं की सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि दूध के उत्पादन को भी बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

ये भी पढ़ें - कृषि मंत्री चौहान ने फसलों के दूसरे अग्रिम अनुमान को दी मंजूरी, चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन का मिला रिकार्ड उत्पादन

2021 में उन्होंने Amor Dairy Farm की नींव रखी और सिर्फ 3 गायों से अपने सफर की शुरुआत की। आज उनके फार्म में 80 से ज्यादा गायें हैं, जिनमें गिर, HF (होल्स्टीन फ्रिज़ियन) और जर्सी जैसी हाई क्वालिटी ब्रीड शामिल हैं। फिलहाल 30 milking cows से हर दिन 1000 लीटर दूध का उत्पादन होता है, साथ ही यहां घी, पनीर, मक्खन और छाछ जैसे दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स भी तैयार किए जाते हैं। सानिध्य अवध का मानना है कि. डेयरी फार्मिंग एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें अनुभव सबसे ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने अपनी सफलता से ये साबित किया है कि अगर सही रणनीति अपनाई जाए तो डेयरी फार्मिंग से एक सफल बिजनेस खड़ा किया जा सकता है।

इस वीडियो में आप जानेंगे:
✅ साइलेज क्या होता है? – ये कैसे बनता है और पशुओं के लिए क्यों जरूरी है?
✅ साइलेज बनाने की प्रक्रिया – किस फसल या हरी घास का चुनाव करें और सही तरीका क्या है?
✅ कैसे स्टोर करें और कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है?
✅ हरी घास और सूखे चारे से ये कैसे बेहतर है?
✅ क्या साइलेज से दूध उत्पादन और पशु की सेहत बेहतर हो सकती है?

साइलेज के फायदे:
✔ लंबे समय तक सुरक्षित – इसे 6 महीने से 1 साल तक बिना खराब हुए स्टोर किया जा सकता है।
✔ ज्यादा पोषण – इसमें हरी घास के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं।
✔ कम मेहनत और कम खर्च – बार-बार हरा चारा उगाने की जरूरत नहीं होती, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।
✔ हर मौसम में उपलब्ध – बारिश और ठंड के समय भी आपके पशुओं को ताजा चारा मिलता है।
✔ पाचन में आसान – पशु इसे आसानी से पचा सकते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। अगर आप अपने पशुओं के लिए बेहतर चारा चाहते हैं,

वीडियो देखिए-

News Potli.
Clip & Share
“

— डेयरी के लिए पोषण से भरपूर साइलेज कैसे बनायें?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsdairy businessdairy farmkheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बर्ड फ्लू से मुर्गियों को बचाएगी स्वदेशी वैक्सीन, सिर्फ 1-2 रुपये होगी एक खुराक की कीमत
पशुपालन

बर्ड फ्लू से मुर्गियों को बचाएगी स्वदेशी वैक्सीन, सिर्फ 1-2 रुपये होगी एक खुराक की कीमत

भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर में सामने आया था। शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, उस समय करीब 10 लाख मुर्गियां मरी थीं और संक्रमण रोकने के लिए बड़ी संख्या में मुर्गियों को मारना पड़ा था।

News Potli·21 Nov 2026
भारत में तैयार हुई पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन, मुर्गियों को बीमारी से बचाने में मिलेगी मदद
पशुपालन

भारत में तैयार हुई पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन, मुर्गियों को बीमारी से बचाने में मिलेगी मदद

भारत में साल 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था। इसके बाद देश में H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से ज्यादा प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। साल 2006 में बर्ड फ्लू के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था।

Pooja Rai·20 Nov 2026
महाराष्ट्र में चारे की कमी दूर करने की तैयारी, हर जिले के बजट का 5% होगा खर्च
पशुपालन

महाराष्ट्र में चारे की कमी दूर करने की तैयारी, हर जिले के बजट का 5% होगा खर्च

Pooja Rai·02 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs