News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'डिजिटल कृषि मिशन समेत हमारी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक उपाय किए हैं' बोले शिवराज चौहान
एग्री बुलेटिन

'डिजिटल कृषि मिशन समेत हमारी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक उपाय किए हैं' बोले शिवराज चौहान

"एक जमाना था जब किसानों तक अलग-अलग योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बहुत दिक्कत और परेशानी होती थी, क्योंकि हमारे पास विश्वसनीय डाटा होते नहीं थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक डिजिटल कृषि क

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Mar 2025· 2 min read

'डिजिटल कृषि मिशन समेत हमारी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक उपाय किए हैं' बोले शिवराज चौहान

'डिजिटल कृषि मिशन समेत हमारी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक उपाय किए हैं' बोले शिवराज चौहान

"एक जमाना था जब किसानों तक अलग-अलग योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बहुत दिक्कत और परेशानी होती थी, क्योंकि हमारे पास विश्वसनीय डाटा होते नहीं थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक डिजिटल कृषि क्रांति भारत में हुई है और डिजिटल कृषि मिशन बनाया गया है।डिजिटल कृषि मिशन के अंतर्गत किसान आईडी बनने से किसानों को लाभ मिल रहा है।" लोकसभा में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक उपाय किए हैं। देश में कई ऐसे किसान हैं, जो स्वयं खेती नहीं करते बल्कि पट्टों पर अपनी जमीन खेती के लिए दे देते हैं, ऐसे किसानों को कई बार शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। राज्य सरकार इसके लिए अपनी नीति बना सकती है कि वो बटाईदार और टेनेंट किसानों को भी शामिल करने का काम करेगी, केंद्र सरकार राज्यों को पूरा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें - खेती में मददगार बनेगा NASA और ISRO का नया उपग्रह ‘NISAR’..फसलों और मिट्टी की देगा सटीक जानकारी

उन्होंने कहा कि जब प्राकृतिक आपदा आती है तब केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी राज्यों को सहायता उपलब्ध कराती है। पिछले दिनों, तेलंगाना में अति वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। मैं स्वयं वहां गया था और केंद्रीय टीम ने नुकसान के आकलन की रिपोर्ट जमा की थी।

सुनिए.......

कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी सरकार की आजीविका मिशन ने बहनों की जिंदगी बदल दी है।
विपक्ष की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में फसल बीमा योजना की इकाई तहसील हुआ करती थी, जिसके कारण अगर एक गांव के किसान की फसल नुकसान हो जाए तो राहत राशि नहीं मिल पाती थी। लेकिन हमने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा की इकाई ग्राम पंचायत को बनाने का कार्य किया, जिसमें अगर एक किसान की भी फसल खराब होती है तो उसे फसल बीमा योजना का लाभ मिलता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'डिजिटल कृषि मिशन समेत हमारी सरकार ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अनेक उपाय किए हैं' बोले शिवराज चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniloksabha sessionNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानीलोकसभा
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs