News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान
एग्री बुलेटिन

डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान

केंद्र सरकार ने देश के किसानों के लिए 14235.30 करोड़ रुपए की लागत वाली सात बड़े योजनायों का ऐलान किया है। इनमें डिजिटल कृषि मिशन, खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान, कृषि शिक्षा और प्रबंधन को मजब

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Sep 2024· 3 min read

डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान

केंद्र सरकार ने देश के किसानों के लिए 14235.30 करोड़ रुपए की लागत वाली सात बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें डिजिटल कृषि मिशन, खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए फसल विज्ञान, कृषि शिक्षा और प्रबंधन को मजबूत बनाने पर काम, पशुधन स्वास्थ्य और उत्पादन को लेकर काम, बागवानी के सस्टेनेबल ड‍ेवलपमेंट पर खर्च, कृष‍ि व‍िज्ञान केंद्रों को मजबूत और कारगर बनाने पर काम और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई 2 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के लिए सात बड़े फैसले लिये गये. केंद्र सरकार का कहना है कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा. इन सात योजनायों पर केंद्र सरकार ने कुल 14235.03 करोड़ रुपए की मजूरी दी है.
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने 2,817 करोड़ रुपये का डिजिटल कृषि मिशन और फसल विज्ञान के लिए 3,979 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा कृषि शिक्षा और प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 2,291 करोड़ रुपये के कार्यक्रम के साथ पशुधन के टिकाऊ स्वास्थ्य के लिए 1,702 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने बागवानी क्षेत्र के टिकाऊ विकास के लिए 1129.30 करोड़ रुपये की एक और योजना को भी मंजूरी दी है.
और कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1,202 करोड़ रुपये और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूती देने के लिए 1,115 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी है.

टेक्नोलॉजी का उपयोग जरुरी

अश्विनी वैष्णव ने कहा क‍ि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए खेती में टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की जरूरत है. सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इसके लिए कैबिनेट ने डिजिटल कृषि मिशन और कृषि शिक्षा और प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 5108 करोड़ रुपये के कार्यक्रम को मंजूरी दी है. इसके साथ ही कैबिनेट ने खाद्य एवं पोषण के लिए फसल विज्ञान पर काम करने के लिए 3,979 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.

बागवानी और कृषि विज्ञान केंद्र पर जोर

केंद्र सरकार देश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सतत काम कर रही है उसका मानना है कि बागवानी फसलें नगदी फसलें होती हैं इससे किसानों की आय आय बढ़ेगी और उनके जीवन स्तर में जल्दी सुधार होगा इसके साथ ही खेत की मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी. इसके लिए केंद्र सरकार ने 1129.30 करोड़ रुपये की मंजूरी दी. इसके अलावा किसानों की समस्या हल करने और खेती में नए-नए तरीकों से किसानों को अवगत कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा जिसके सरकार ने लिये 1,202 करोड़ रुपये रखा है.
ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— डिजिटल कृषि मिशन और बागवानी विकास समेत केंद्र सरकार का किसानों के लिए 7 बड़े ऐलान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAgriStackAshwini VaishnawDigital Agriculture Missionhorticulture growthkheti kisaniKrishi Decision Support SystemKrishi Vigyan KendraNatural Resource Management.News Potlipm modi
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs