News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर समेत कई आधुनिक कृषि उपकरण पर मिल रहा है अनुदान, यूपी के किसान जल्द करें आवेदन
एग्री बुलेटिन

ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर समेत कई आधुनिक कृषि उपकरण पर मिल रहा है अनुदान, यूपी के किसान जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आसान बनाने के लिए 'कृषि यंत्रीकरण योजना' शुरू की है. इसके तहत सरकार किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर भारी सब्सिडी दे रही है. आवेदन के लिए

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Jun 2025· 2 min read

ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर समेत कई आधुनिक कृषि उपकरण पर मिल रहा है अनुदान, यूपी के किसान जल्द करें आवेदन

ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर समेत कई आधुनिक कृषि उपकरण पर मिल रहा है अनुदान, यूपी के किसान जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आसान बनाने के लिए 'कृषि यंत्रीकरण योजना' शुरू की है. इसके तहत सरकार किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर भारी सब्सिडी दे रही है. आवेदन के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है. इसका उद्देश्य खेती में लागत और समय की बचत कर पैदावार बढ़ाना है, जिससे किसानों को मुनाफा मिले.

यूपी में मिलने वाली इस योजना का बेनेफिट्स उठाने के लिए किसानों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि सब्सिडी का वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाने वाला है. इसका मतलब है कि जो भी राज्य का किसान जितनी जल्दी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी बुकिंग करेगा, उसे सब्सिडी मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी.
इस योजना के तहत किसान जुताई, बुवाई, सिंचाई से लेकर फसल की कटाई और प्रबंधन तक के लिए कई तरह के यंत्र खरीद सकते हैं. इनमें ट्रैक्टर,रोटावेटर,कल्टीवेटर,जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल,पंप सेट और अन्य कई आधुनिक कृषि उपकरण पर सब्सिडी मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें - अब तीसरी फसल भी लेने लगे हैं किसान, यूपी में विकसित कृषि संकल्प अभियान में बोले सीएम योगी

कैसे करें आवेदन?
किसान सब्सिडी का लाभ पाने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, फिर पोर्टल पर 'कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु बुकिंग करें' लिंक पर क्लिक करना चाहिए.इसके बाद किसान अपना पसंदीदा कृषि यंत्र चुनें और ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया पूरी और सही-सी भरें.
फिर अंत में बुकिंग के लिए आपको एक टोकन राशि जमा करनी होगी. सब्सिडी के लिए बुकिंग को कन्फर्म करने के लिए किसानों को एक टोकन राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) ऑनलाइन जमा करनी होती है.
-₹2,500: छोटे कृषि यंत्रों के लिए (जिन पर ₹1 लाख तक का अनुदान है).
-₹5,000: बड़े कृषि यंत्रों के लिए (जिन पर ₹1 लाख से अधिक का अनुदान है).
आपको बता दें कि यह राशि बाद में या तो एडजस्ट कर दी जाती है या किसान को वापस मिल सकती है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर समेत कई आधुनिक कृषि उपकरण पर मिल रहा है अनुदान, यूपी के किसान जल्द करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlisubsidy on agricultural equipmentstractor subsidyuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs