News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जापान के बोकाशी खाद से कैसे बढ़ रहा है उत्पादन? जानिए कम लागत में कैसे तैयार करें यह खाद ?
एग्री बुलेटिन

जापान के बोकाशी खाद से कैसे बढ़ रहा है उत्पादन? जानिए कम लागत में कैसे तैयार करें यह खाद ?

फसलों की वृद्धि में खाद की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व फसल के उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसका महत्वपूर्ण कार्य यह है कि यह

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Jul 2025· 3 min read

जापान के बोकाशी खाद से कैसे बढ़ रहा है उत्पादन? जानिए कम लागत में कैसे तैयार करें यह खाद ?

जापान के बोकाशी खाद से कैसे बढ़ रहा है उत्पादन? जानिए कम लागत में कैसे तैयार करें यह खाद ?

फसलों की वृद्धि में खाद की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व फसल के उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसका महत्वपूर्ण कार्य यह है कि यह मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखता है, यानी मिट्टी की उत्पादन क्षमता बरकरार रहती है। लेकिन क्या आजकल बाज़ार में उपलब्ध खाद में यह गुण है? तो जबाब है नहीं।ये बात सिर्फ़ किसान या मैं ही नहीं, बल्कि अब तो कृषि मंत्री भी कह रहे हैं। कृषि मंत्री ने इस बारे में सख्त कानून बनाने की भी बात कही है।

इतना ही नहीं मार्केट में मिलने वाले खाद आम किसानों के लिए बहुत महँगी भी है, जिससे उनकी कृषि लागत बढ़ जाती है भले ही उत्पादन में सुधार ना हो। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कम दाम में बिल्कुल दमदार आर्गेनिक खाद बनाने का तरीका, जिसे आप अपने खेत में भी तैयार कर सकते हैं। इसे बोकाशी खाद कहते हैं।

जापान की बोकाशी खाद, भारत में मिलने वाली दूसरी खाद से जितनी अलग है, इसके बनाने का तरीका भी उतना ही अलग है। ये organic खाद जापान की सबसे पुरानी खाद बनाने की प्रक्रिया है।इस खाद को आग के सहारे तैयार किया जाता है।
10 क्विंटल बोकाशी खाद को बनाने में सिर्फ 2 हजार रुपये का खर्च आता है। जबकि दूसरी खाद जो मार्केट से लाते हैं वो 1400-1500 रुपये सिर्फ 50 किलो ही मिलती है। पैसे का तो फर्क है ही। बोकाशी खाद किसी भी दूसरी खाद की तुलना में कहीं ज्यादा दमदार होती है।

असम के चिरांग जिले के आधुनिक किसान अमर सिंह बासुमतारी अपने खेत में सिर्फ यही खाद डालते हैं, और बढ़िया पैदावार लेते हैं। वो strawberry, vanilla, watermelon की खेती करते हैं। वो कहते हैं इस खाद के इस्तेमाल से आपके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है, जिससे पैदावार बढ़िया मिलता है।

अमर सिंह 20 बीघे में खेती से सालाना 20 लाख रुपये कमा रहे हैं। अमर सिंह का खेती में कामयाबी की बड़ी वजह है, बोकाशी खाद बनाने की तकनीक, जो उन्होंने जापान में 9 महीने रह कर सीखी है। ये खाद पूरी तरह से जैविक है, और इसे आप भी घर पर बना सकते हैं।

अमर सिंह की पूरी सिंचाई ऑटोमेशन पर है। इस प्रगतिशील किसान की माने तो खेती में सफल होने के लिए सिंचाई की व्यवस्था का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। अमर सिंह और उनकी पत्नी अपने खेतों में टॉप क्वॉलिटी प्रोडक्ट उगाते हैं। उनका कहना है कि उनके उन्नत तरीकों की वजह से उनकी फसलों की मांग न सिर्फ असम में, बल्कि पड़ोसी देश भूटान तक है।

इस खाद को बनाने किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और कैसे तैयार किया जाता है step by step समझिए-

News Potli.
Clip & Share
“

— जापान के बोकाशी खाद से कैसे बढ़ रहा है उत्पादन? जानिए कम लागत में कैसे तैयार करें यह खाद ?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानीबोकाशी खाद
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs