News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं' आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान
एग्री बुलेटिन

'जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं' आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बह

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Mar 2025· 4 min read

'जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं' आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान

'जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं' आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेगी, बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।' आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के समय बोले शिवराज सिंह चौहान।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहनों, लखपति दीदीयों के साथ भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। साथ ही, शिवराज सिंह चौहान ने बहनों से संवाद कर उनके अनुभव सुनें। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अपने देश और प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत में हजारों साल पहले यह कहा गया है कि जहां माँ, बहन-बेटी को मान-सम्मान और इज्जत की नजर से देखा जाता है, वहीं देवता भी वास करते हैं।

ये भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत

आजीविका मिशन का महत्वपूर्ण भूमिका
चौहान ने कहा कि हमारे लिए बहनें और बेटियां देवी स्वरूपा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है, महिला सशक्तिकरण, हमारी बहनों का, बेटियों का आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण और सबसे जरूरी आर्थिक सशक्तिकरण। बहनें गरीब क्यों रहें, उनकी आंखों में आंसू क्यों हों, वो मजबूर क्यों रहें, वह भी आर्थिक रूप से सक्षम बने और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट रहे। इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

91 लाख महिला स्वयं-सहायता समूह से जुड़ी हैं
चौहान ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी है कि आजीविका मिशन से आज 91 लाख महिला स्वयं-सहायता समूह पूरे देश में है। जिससे लगभग 11 करोड़ दीदियां जुड़ी हुई है। 745 जिलों के 7 हजार 138 ब्लॉक्स में हमारे ये समूह फैले हुए हैं। हमारे क्लस्टर लेवल के भी ऑर्गेनाइजेशन बने हैं, जो इन समूहों को संगठित करने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इन समूहों को, संस्थाओं को 50 हजार करोड रुपए की राशि प्रदान की गई है। 50 हजार करोड रुपए की राशि इन समूहों को दी गई है, वह सहायता है, लेकिन 10 लाख 14 हजार करोड रुपए बैंकों से भी सस्ते ब्याज की दरों पर दिलाए गए हैं। अब आप कल्पना करें कि 10 लाख 14 हजार करोड़ रुपए बहनों के हाथ में आया उससे हमारी बहनों ने कई काम प्रारंभ किए हैं।

3 करोड़ लखपति दीदी और बनानी है
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने बहनों की तारीफ करते हुए कहा कि आज जो मेरी लखपति दीदियां खड़ी हैं कोई बैंक सखी हैं, कोई कृषि सखी है, कोई टैक्स सखी है, कोई पशु सखी है ये अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं। हजारों प्रकार के काम हमारी ये बहनें कर रही हैं। वर्तमान में सवा करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 3 करोड़ लखपति दीदी और बनानी है। बहुत जल्द हम ये लक्ष्य हासिल करेंगे और तीन करोड़ दीदियां, लखपति दीदी होंगी। वहीं, श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम यहां रुकेंगे नहीं, हर बहन और बेटी को अभी भी आजीविका मिशन से समूहों से जोड़ेंगे। मोदी है तो मुमकिन है, बहनें गरीब नहीं रहेंगी, वो काम करेंगी, आगे बढ़ेंगी, भारत और अपने गांव को आगे बढ़ाएंगी। आज ये बहनें न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुई है, बल्कि समाज में इनका मान-सम्मान, इज्जत बढ़ी है, सामाजिक सशक्तिकरण हुआ है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं' आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newshappy womens dayinternational womens daykheti kisaniNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs