News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, किसानों के लिए सरकार कर रही ये काम
एग्री बुलेटिन

जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, किसानों के लिए सरकार कर रही ये काम

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया कि जलवायु परिवर्तन से महाराष्ट्र के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सरकार NICRA और फसल बीमा जैसी योजनाओं के जरिए मदद दे रही है। अब तक 11 लाख

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Dec 2025· 3 min read

जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, किसानों के लिए सरकार कर रही ये काम

जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, किसानों के लिए सरकार कर रही ये काम

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बताया कि जलवायु परिवर्तन से महाराष्ट्र के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सरकार NICRA और फसल बीमा जैसी योजनाओं के जरिए मदद दे रही है। अब तक 11 लाख किसानों को लाभ और ₹26,000 करोड़ से अधिक बीमा राशि दी गई है। फसल नुकसान होने पर SDRF और NDRF से भी सहायता मिलेगी।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) अब खेती के लिए सबसे बड़ी समस्या बन रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र उन राज्यों में से है जहां इसका असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है।

NICRA नाम की योजना शुरू की
सरकार ने महाराष्ट्र के कई जिलों में NICRA नाम की योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद यह पता लगाना है कि बदलते मौसम, कम बारिश, सूखा और तापमान बढ़ने से फसलों पर क्या असर हो रहा है।

महाराष्ट्र के ये जिलें सबसे ज्यादा प्रभावित
मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ और नंदुरबार को सबसे ज्यादा जोखिम वाले जिले माना गया है। इसके अलावा अकोला, वर्धा, चंद्रपुर, जालना, अहमदनगर, लातूर और उस्मानाबाद जैसे जिलों को भी अधिक जोखिम वाला बताया गया है।इनमें से छह जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। इस योजना में किसानों को पानी बचाने और बेहतर खेती करने की तकनीकें दी जा रही हैं, जैसे सामुदायिक तालाब, पानी जमा करने के कुएं, माइक्रो इरिगेशन (कम पानी से सिंचाई), मल्चिंग और उन्नत बीज किस्में।सरकार सोयाबीन और चना की नई किस्मों पर भी काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - ट्रंप ने भारत पर सस्ते चावल भेजने का लगाया आरोप, बढ़ सकती है सख्ती

11 लाख किसानों को मिला फायदा
मंत्री ने बताया कि सरकार की योजनाओं से महाराष्ट्र में अब तक 11 लाख किसानों को सीधा फायदा मिला है और 11.25 लाख हेक्टेयर जमीन कवर की गई है। इसके लिए अब तक केंद्र सरकार ₹3,000 करोड़ से ज्यादा दे चुकी है।

फसल खराब होने पर मदद
उन्होंने कहा कि अगर बारिश, सूखा, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक घटनाओं से किसी किसान की 33% से ज्यादा फसल खराब होती है, तो उन्हें SDRF और NDRF फंड से मदद दी जाएगी।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत महाराष्ट्र के किसानों को अभी तक ₹26,342 करोड़ बीमा राशि दी जा चुकी है। अगर बीमा कंपनियां भुगतान में देरी करती हैं, तो उन्हें 12% ब्याज देना होगा।

सरकार का आश्वासन
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे खुद महाराष्ट्र का दौरा कर चुके हैं और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर किसानों की मदद कर रही हैं। लक्ष्य यह है कि बदलते मौसम के बावजूद महाराष्ट्र की खेती सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, किसानों के लिए सरकार कर रही ये काम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsclimate changekheti kisaniloksabha sessionmaharashtraNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs