News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा
एग्री बुलेटिन

छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा

साल 2019 के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के मुताबिक, भारत में दो हेक्टेयर से कम ज़मीन वाले किसानों का प्रतिशत लगभग 85% था. यानी, देश के ज़्यादातर किसानों के पास एक हेक्टेयर से भी कम ज़मीन है. भारत

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Feb 2025· 3 min read

छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा

छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा

यूपी। साल 2019 के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के मुताबिक, भारत में दो हेक्टेयर से कम ज़मीन वाले किसानों का प्रतिशत लगभग 85% था. यानी, देश के ज़्यादातर किसानों के पास एक हेक्टेयर से भी कम ज़मीन है. भारत में ज़्यादातर किसान छोटे और सीमांत किसान हैं. छोटे किसान वे होते हैं जो अपने खेतों में फसल उगाने के लिए अपने श्रम और संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं. उन्हीं किसानों में से एक हैं उत्तर प्रदेश के बहराइच के किसान राम प्रवेश मौर्य, जिन्होंने केवल 1 हेक्टेयर भूमि में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

खेती को घाटे का सौदा ना मानने वाले राम प्रवेश ने 2013 में अपनी दुकान बंद कर खेती में अपनी यात्रा शुरू की, जिसके बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह से खेती में लाग दिया. अब, वह प्याज पर विशेष ध्यान देने के साथ सब्जियों की भी खेती करते हैं, जिसे वह हरे प्याज और सूखे प्याज़ के साथ ही सब्ज़ियों से भी अच्छी कमाई करते हैं. उनके खेती का तरीक़ा फ़सल का सही चुनाव कम खेत में भी अच्छा मुनाफ़ा देती है.

ये भी पढ़ें - कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशक का नहीं IPM का इस्तेमाल करें, कम लागत में अच्छी पैदावार होगी

आपको बता दें कि कृषि, भारत में आजीविका का सबसे बड़ा ज़रिया है. देश के 70% ग्रामीण परिवार अपनी ज़रूरत के लिए मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर हैं. हाल ही में आयी आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारतीय कृषि क्षेत्र, देश की कुल आबादी का 42.3% हिस्से को आजीविका देता है. मौजूदा कीमतों पर, देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी 18.2% है. तो सोचिए खेती किसानी हमारे आपके और देश की अर्थव्यवस्था के लिए कितना महत्वपूर्ण है.

तकनीक है ज़रूरी
किसान राम प्रवेश खेती में तकनीक को बहुत ही ज़रूरी मानते हैं. प्याज की खेती की सफलता के लिए वो बताते हैं कि एक बीघे से वह 25-30 क्विंटल प्याज की पैदावार लेते हैं, जिसे 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक बेच सकते हैं. अकेले हरे प्याज की पैदावार लगभग ₹1 लाख प्रति बीघे होती है, जिसमें केवल ₹7,000-8,000 का खर्च आता है.

सब्जियों की नर्सरी
राम प्रवेश अपने ज़िले के पहले किसान हैं, जिन्होंने ख़रीफ़ सीजन में प्याज़ की फ़सल लगायी और उसे कामयाब भी किया. इसके अलावा उन्होंने एक बीघे में एक अच्छी नर्सरी भी लगायी है, जिसमें फूलगोभी, लाल पत्तागोभी, ब्रोकोली, टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसे विभिन्न गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध हैं. बहराईच, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या और गोंडा सहित आस-पास के जिलों के किसान अक्सर उनकी पौध खरीदने के लिए आते हैं. इसके अलावा वो ऑनलाइन भी बेचते हैं.

वीडियो देखिए -

News Potli.
Clip & Share
“

— छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimarginal farmersNews Potlismall farmersuttar pradesh
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs