News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी धान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी
एग्री बुलेटिन

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी धान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ 2025–26 में धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी, जिसमें बोनस भी शामिल है। यह खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी तक होगी और 25 लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा।खरीदी पूरी तरह

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Oct 2025· 3 min read

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी धान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी धान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार खरीफ 2025–26 में धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी, जिसमें बोनस भी शामिल है। यह खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी तक होगी और 25 लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा।खरीदी पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी, ई-केवाईसी, ऐप टोकन और बायोमैट्रिक का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्यभर में 2739 केंद्र और कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, साथ ही सीमावर्ती जिलों में सख्त निगरानी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के धान किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब खरीफ सीजन 2025–26 के लिए धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इस दर में बोनस राशि भी शामिल है। धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

धान पर मिलेगा 711 से 731 रुपये तक बोनस
केंद्र सरकार ने सामान्य धान का एमएसपी 2369 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके ऊपर राज्य सरकार 731 रुपये (सामान्य धान) और 711 रुपये (ग्रेड-ए धान) का अतिरिक्त बोनस देगी। यानी किसानों को कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। साथ ही, किसानों को 6 से 7 दिन के भीतर भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें - गेहूं और जौ की 28 नई किस्मों को मिली मंजूरी

अब खरीदी होगी पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी
इस बार सरकार ने धान खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने का फैसला किया है।

किसानों को ई-केवाईसी और एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा।

31 अक्टूबर 2025 तक किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए 23 लाख हेक्टेयर जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है।

‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप से किसान अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन टोकन बुक कर सकेंगे।

धान खरीदी बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन से की जाएगी ताकि सिर्फ असली किसानों से ही खरीदी हो।

खरीदी केंद्रों पर सख्त निगरानी और बेहतर व्यवस्था
राज्यभर में 2739 खरीदी केंद्र बनाए जाएंगे। हर केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी रहेंगे ताकि खरीदी सुचारू रूप से हो सके।
धान की दोहरी बिक्री रोकने और पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए मार्कफेड कार्यालय में कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही हर जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे।

केंद्र को 73 लाख टन चावल देने का लक्ष्य
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को इस साल 73 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्रीय पूल में देने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए राज्य सरकार खरीदी और परिवहन की सख्त मॉनिटरिंग करेगी।धान की अवैध आवाजाही रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में स्पेशल चेकिंग टीमें बनाई जाएंगी। धान के उठाव और ट्रांसपोर्ट पर भी भौतिक सत्यापन के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी धान, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newschhattisgarhkheti kisaniNews Potlipaddy procurementखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs