News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ेगा इन 4 जिलों को, 172 गांवों के किसानों को मिला 1148.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का लाभ
एग्री बुलेटिन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ेगा इन 4 जिलों को, 172 गांवों के किसानों को मिला 1148.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, शुक्रवार को सलारपुर फूलपुर, आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया, प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Jun 2025· 3 min read

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ेगा इन 4 जिलों को, 172 गांवों के किसानों को मिला 1148.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का लाभ

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ेगा इन 4 जिलों को, 172 गांवों के किसानों को मिला 1148.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, शुक्रवार को सलारपुर फूलपुर, आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया, प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे गोरखपुर बाईपास एनएच- 27 ग्राम जैतपुर के पास से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जनपद आजमगढ़ के सालारपुर में समाप्त हो रहा है। यह यूपी एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) की प्रमुख परियोजना है।

इस एक्सप्रेस वे से जुड़े क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों की आय को बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ प्रदेश सरकार इंडस्ट्रियल कारिडोर भी बना रही है, जिससे ग्रामीण रोजगार बढ़ेगा और लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि आजमगढ़ की साड़ियों को भी देश-दुनिया में पसंद किया जा रहा है। यहां की ब्लैक पॉटरी को भी पहचान मिल रही है। अब इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से इस तरह के व्यापार में तेजी आएगी और ग्रामीण लोगों को रोजगार मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इसका फ़ायदा इस एक्सप्रेस वे से जुड़े उन चारों जिलों गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

172 गांवों के किसानों को भूमि अधिग्रहण का मिला है लाभ
91.35 किमी लंबे इस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की कुल लागत 7283.28 करोड़ रुपये (भूमि अधिग्रहण पर व्यय समेत) बतायी जा रही है। आपको बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेस वे के लिए गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ के 172 गांवों के किसानों से 1148.77 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है. इन किसानों को बेहद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत डीबीटी के माध्यम से दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा भुगतान भी कर दिया गया है। इससे इन चारों जिलों के किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिला है।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: कृषि मंत्री शाही

गोरखपुर के 88 ग्रामों से 570.73 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण के तहत गोरखपुर के 88 ग्रामों से 570.73 हेक्टेयर भूमि लेकर 12935 किसानों को 1248.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, संतकबीरनगर के 4 ग्रामों से 20.91 हेक्टेयर भूमि लेकर 422 किसानों को 15.26 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, अंबेडकरनगर के 37 ग्रामों से 297.88 हेक्टेयर भूमि लेकर 4741 किसानों को 438.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और आजमगढ़ के 43 ग्रामों से 259.25 हेक्टेयर भूमि लेकर 3931 किसानों को 328.71 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

गोरखपुर से लखनऊ 283 KM का सफर अब सिर्फ 3 घंटे
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार इस एक्सप्रेस वे से चारों जिलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, गोरखपुर से लखनऊ 283 KM का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ विकास, विश्वास और वैभव की नई उड़ान भर रहा है। यह एक्सप्रेस वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, पर्यटन विकास एवं निवेश के नए मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस दौरान सीएम योगी के साथ यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी, स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, डॉक्टर संजय कुमार निषाद, दारा सिंह चौहान सदर सांसद रवि किशन समेत दर्जनों विधायक व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जोड़ेगा इन 4 जिलों को, 172 गांवों के किसानों को मिला 1148.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का लाभ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsazamgarhgorakhpurGorakhpur Link Expresswaykheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs