News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेहूं में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: अब एक फूल से निकलेंगे तीन दाने!
एग्री बुलेटिन

गेहूं में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: अब एक फूल से निकलेंगे तीन दाने!

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के वैज्ञानिकों ने गेहूं की उपज बढ़ाने वाली एक किस्म की पहचान की है। इसमें गेहूं के पौधे के फूल में एक की जगह तीन अंडाशय विकसित है। दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या और ल

NP

Jalish·Reporter·23 Oct 2025· 3 min read

गेहूं में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: अब एक फूल से निकलेंगे तीन दाने!

गेहूं में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: अब एक फूल से निकलेंगे तीन दाने!

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के वैज्ञानिकों ने गेहूं की उपज बढ़ाने वाली एक किस्म की पहचान की है। इसमें गेहूं के पौधे के फूल में एक की जगह तीन अंडाशय विकसित है।

दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या और लगातार घटती कृषि भूमि, लोगों के पेट भरने के लिए उठाए जा रहे प्रयासों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इसी चुनौती से पार पाने के लिए खेती में नई-नई टेक्नोलॉजी के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के वैज्ञानिकों ने गेहूं की उपज बढ़ाने वाली एक किस्म की पहचान की है। इसमें गेहूं के पौधे के फूल में एक की जगह तीन अंडाशय विकसित है। वैज्ञानिकों का मानना है कि, अगर आगे के रिसर्च सफल रहा और इस किस्म के गेहूं की खेती शुरू हुई तो, बिना अतिरिक्त जमीन, पानी या उर्वरक के उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा।

वैज्ञानिकों ने क्या खोजा?

गेहूं की इस दुर्लभ प्रजाति में वैज्ञानिकों ने देखा कि उसके हर फूल में सामान्य एक अंडाशय की जगह तीन अंडाशय बनते हैं। हर अंडाशय से एक दाना बनता है, यानी इस खास प्रजाति में एक फूल से तीन दाने तैयार होते हैं, जबकि सामान्य गेहूं में केवल एक। वैज्ञानिकों ने इस अनोखी विशेषता का कारण जानने के लिए इस गेहूं की डीएनए मैपिंग की और इसकी तुलना आम गेहूं से की। तब उन्होंने पाया कि, इस प्रजाति में एक विशेष जीन WUSCHEL-D1 सक्रिय हो जाता है, जबकि सामान्य गेहूं में ये जीन निष्क्रिय रहता है।

जब वुश-डी1 जीन सक्रिय होता है, तो ये फूल बनने की शुरुआती अवस्था में अधिक फूलों के ऊतक बनाता है, जिससे अतिरिक्त अंडाशय बनते हैं। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज नाम की मैग्जीन में पब्लिश हुई ये खोज गेहूं की खेती के लिए एक क्रांतिकारी कदम हो सकती है। इसके कई फायदे हो सकते हैं।

1.उत्पादन में बढ़ोतरी- एक फूल से तीन दाने बनने का मतलब है कि पूरे पौधे की कुल उपज कई गुना बढ़ सकती है।

2. ज्यादा ज़मीन नहीं चाहिए- इस तकनीक से पैदावार बढ़ाने के लिए अधिक जमीन, पानी या खाद की जरूरत नहीं होगी।

3. जलवायु परिवर्तन- climate change की वजह से खेती अब चुनौतीपूर्ण हो रही है, ये तकनीक उत्पादन बनाए रखने में मदद कर सकती है।

खेती में संभावनाएं

इस खोज को वास्तविक खेती में लागू करने के लिए वैज्ञानिकों को अब ये पता लगाना होगा कि, वुश-डी1 जीन को कैसे नियंत्रित और सक्रिय किया जा सकता है। इसके लिए वे जीन एडिटिंग टूल्स जैसे कि क्रिस्पर का उपयोग कर रहे हैं। अगर वैज्ञानिक इस प्रक्रिया को स्थायी और सुरक्षित तरीके से विकसित कर पाते हैं, तो किसान ऐसे गेहूं के बीज उगा सकेंगे जिनमें प्राकृतिक रूप से अधिक दाने बनते हैं।

दूसरे अनाज में संभावनाएं

वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ये तकनीक गेहूं में सफल रहती है, तो इसे दूसरे अनाजों जैसे कि चावल, जौ और मक्का में भी लागू किया जा सकता है। ये खोज बहुत ही आशाजनक है, लेकिन कई सावधानियां भी ज़रूरी हैं:

1.जीन को इस तरह से सक्रिय करना होगा कि, पौधे की natural growth में कोई दिक्कत ना आए।

2.ज्यादा दाने बनने पर ये भी देखना होगा कि अनाज की nutritional value कम ना हो जाए

वैज्ञानिकों का ये परीक्षण अगर सफल होता है तो, इससे ना केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पूरी दुनिया को खाद संकट से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

ये भी देखें:

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं में वैज्ञानिकों की बड़ी खोज: अब एक फूल से निकलेंगे तीन दाने!

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changefood securitynews discoveryNutritionwheatwheat new variety
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs