News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका
एग्री बुलेटिन

गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका

गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को बीज हाथ से बिखेरने के बजाय कतारों में बुवाई करनी चाहिए। इससे बीज और खाद बराबर मात्रा में मिट्टी में जाते हैं, पौधों को पर्याप्त धूप, पानी और पोषण मिलता है, और

NP

Pooja Rai·Correspondent·06 Nov 2025· 2 min read

गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका

गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका

गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को बीज हाथ से बिखेरने के बजाय कतारों में बुवाई करनी चाहिए। इससे बीज और खाद बराबर मात्रा में मिट्टी में जाते हैं, पौधों को पर्याप्त धूप, पानी और पोषण मिलता है, और फसल स्वस्थ रहती है।

अगर आप गेहूं की खेती करते हैं और पैदावार बढ़ाना चाहते हैं, तो बुवाई का तरीका बदलना ही सबसे आसान उपाय है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि कतारों में बुवाई (Row Sowing) से गेहूं की फसल न केवल समान रूप से बढ़ती है बल्कि उत्पादन भी काफी बढ़ जाता है।

हाथ से बुवाई बनाम कतार बुवाई
अक्सर किसान हाथ से बीज बिखेरकर बुवाई करते हैं, जिससे खेत में कहीं ज्यादा और कहीं कम बीज पड़ जाते हैं। इससे फसल की बढ़वार असमान होती है और पैदावार पर असर पड़ता है।वहीं, जब बुवाई मशीन से या कतारों में की जाती है, तो बीज और खाद दोनों बराबर मात्रा में एक साथ मिट्टी में जाते हैं, जिससे पौधों को संतुलित पोषण मिलता है।

कतार बुवाई के फायदे
हर पौधे को बराबर धूप, पानी और पोषक तत्व मिलते हैं।
पौधे मजबूत और स्वस्थ बनते हैं।
फसल में रोग कम लगते हैं और उत्पादन बढ़ता है।
खेत की निराई-गुड़ाई और सिंचाई में आसानी होती है।

ये भी पढ़ें - गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका

बुवाई की दूरी और गहराई
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार —
कतारों के बीच दूरी: 17 से 20 सेंटीमीटर
बीज की गहराई: 5 सेंटीमीटर से ज्यादा न हो

कौन-सी मशीनें करेंगी मदद
कतार बुवाई के लिए किसान सीड ड्रिल, ज़ीरो सीड ड्रिल, हैप्पी सीडर, या बैल और हाथ से चलने वाली मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।एक एकड़ खेत के लिए लगभग 40 किलो बीज पर्याप्त होता है।कतार बुवाई का तरीका अपनाने से गेहूं की फसल को न सिर्फ बेहतर पोषण और बढ़वार मिलती है, बल्कि पैदावार में भी स्पष्ट बढ़ोतरी होती है।

देखें वीडियो-

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं में ज्यादा पैदावार चाहिए? तो अपनाइए बुवाई का ये तरीका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsheat yieldkheti kisaniNews Potliwheat sowingखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs