News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गेहूं के दाम कम करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा
एग्री बुलेटिन

गेहूं के दाम कम करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा

केंद्र सरकार ने गेहूं के दाम को कम करने और जमाखोरी को रोकने के लिए गेहूं पर नई स्टॉक लिमिट लगा दी है। यह सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी।

NP

Pooja Rai·Correspondent·15 Sep 2024· 2 min read

गेहूं के दाम कम करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला,  जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा

गेहूं के दाम कम करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा

Wheat Price: केंद्र सरकार ने व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और बड़ी खुदरा विक्रेताओं के लिए गेहूं पर नयी स्टॉक लिमिट लगा दी है। इसका उद्देश्य कीमतों में बढ़ोतरी और जमाखोरी पर लगाम लगाना है। ये प्रतिबंध सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 31 मार्च, 2025 तक लागू रहेंगे।

केंद्र सरकार ने गेहूं के दाम को कम करने और जमाखोरी को रोकने के लिए गेहूं पर नई स्टॉक लिमिट लगा दी है। यह सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी। सरकार गेहूं की कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है, ताकि इसका दाम न बढ़े। दरअसल मांग से अधिक उत्पादन होने के बावजूद भी गेहूं का दाम बढ़ रहा है, जिसकी वजह से सरकार को यह फैसला लेनी पड़ी। गेहूं पर यह संशोधित स्टॉक सीमा, 24 जून को लगाए गये स्टॉक सीमा के 2 महीने बाद आई है।
आपको बता दें कि रबी सीजन 2024 के दौरान कुल 1129 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया, जबकि मांग लगभग 1001 लाख टन की ही है।

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

सभी गेहूं भंडारण संस्थाओं को गेहूं स्टॉक सीमा पोर्टल (https://evegoils.nic.in/wsp/login) पर पंजीकरण कराना होगा और हर शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति को अपडेट करना होगा। कोई भी संस्था जो पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराती है या स्टॉक सीमा का उल्लंघन करती है, उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6 और 7 के तहत उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।अगर संस्थाओं के पास तय सीमा से अधिक स्टॉक है, तो उन्हें अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर इसे निर्धारित स्टॉक सीमा तक लाना होगा।

गेहूं का कितना है दाम

आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक 13 सितंबर को देश में गेहूं का औसत दाम 31.06 रुपये, अधिकतम 58 और न्यूनतम 22 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि इसकी MSP 22.75 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह गेहूं के आटे का दाम भी आसमान पर पहुंच गया है। देश में आटा का औसत दाम 35.97, अधिकतम 70 और न्यूनतम 28 रुपये प्रति किलो रहा। इसलिए सरकार परेशान है। सरकार कहीं न कहीं यह मानकर चल रही है कि जमाखोरी की वजह से दाम बढ़ रहा है।अब देखना यह है कि सरकार के इस फैसले से गेहूं और आटे का दाम घटता है या नहीं।

ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गेहूं के दाम कम करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जमाखोरों पर कसेगा शिकंजा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlistock limitwheat price
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs