News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गुजरात के किसान ने LED लाइट से बढ़ाई ड्रैगन फ्रूट की पैदावार, प्रति एकड़ 3 लाख तक की अतिरिक्त कमाई
एग्री बुलेटिन

गुजरात के किसान ने LED लाइट से बढ़ाई ड्रैगन फ्रूट की पैदावार, प्रति एकड़ 3 लाख तक की अतिरिक्त कमाई

गुजरात के किसान जगदीश भाई देसाई ने ड्रैगन फ्रूट की खेती में एलईडी लाइट लगाकर उत्पादन 30% तक बढ़ा लिया है। अब उन्हें प्रति एकड़ 2-3 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। ऑफ-सीजन में फल 150 रुपये किलो त

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Aug 2025· 2 min read

गुजरात के किसान ने LED लाइट से बढ़ाई ड्रैगन फ्रूट की पैदावार, प्रति एकड़ 3 लाख तक की अतिरिक्त कमाई

गुजरात के किसान ने LED लाइट से बढ़ाई ड्रैगन फ्रूट की पैदावार, प्रति एकड़ 3 लाख तक की अतिरिक्त कमाई

गुजरात के किसान जगदीश भाई देसाई ने ड्रैगन फ्रूट की खेती में एलईडी लाइट लगाकर उत्पादन 30% तक बढ़ा लिया है। अब उन्हें प्रति एकड़ 2-3 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। ऑफ-सीजन में फल 150 रुपये किलो तक बिकता है, जिससे मुनाफा और बढ़ जाता है। साथ ही वे जैविक खेती और इंटरक्रॉपिंग से भी लाखों की एक्स्ट्रा आमदनी कर रहे हैं।

गुजरात के भावनगर जिले के कांसातर गांव के किसान जगदीश भाई देसाई ने खेती में अनोखा प्रयोग कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने ड्रैगन फ्रूट के खेतों में रात के समय एलईडी बल्ब जलाकर उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इसके चलते उन्हें प्रति एकड़ 2 से 3 लाख रुपए तक की अतिरिक्त कमाई हो रही है।

बढ़ जाता है photosynthesis का प्रोसेस
जगदीश भाई ने बताया कि पौधे दिन में सूर्य की रोशनी से भोजन बनाते हैं, लेकिन एलईडी की लाइट से रात में भी पौधों में प्रकाश संशलेषण (फोटोसिंथेसिस) की प्रक्रिया जारी रहती है। इससे फलने-फूलने का समय बढ़ जाता है और उत्पादन अधिक होता है। एलईडी लगाने का आइडिया उन्हें यूट्यूब से मिला था।

एक एकड़ में LED का साढ़े 3 लाख का खर्च
उन्होंने साल 2020 में ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की थी। एक एकड़ में एलईडी लगाने का खर्च लगभग साढ़े 3 लाख रुपए आया, जबकि बिजली खर्च सिर्फ 1,000 रुपए मासिक है। पहले एक पोल से 28-30 किलो फल मिलता था, जो अब बढ़कर 39-40 किलो हो गया है। बाजार भाव के हिसाब से उन्हें प्रति पोल करीब 1,000 रुपए ज्यादा लाभ हो रहा है।

जैविक खेती के फायदे
जगदीश भाई बताते हैं कि वे जैविक खेती करते हैं और गोबर व गौमूत्र से तैयार जीवामृत का उपयोग करते हैं, जिससे ड्रैगन फ्रूट की गुणवत्ता बढ़ती है और फल जल्दी खराब नहीं होते। फिलहाल उनके पास करीब 6 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती है, जबकि डेढ़ एकड़ में नए पौधों की तैयारी चल रही है।

इंटरक्रॉपिंग से अतिरिक्त कमाई
इसके साथ ही वे इंटरक्रॉपिंग भी करते हैं, जिसमें हल्दी, जामफल, सीताफल और नींबू जैसी फसलें लगाई गई हैं। इससे उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की अतिरिक्त आमदनी हो जाती है। उनका कहना है कि यह तरीका न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखता है, बल्कि फसलों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

वीडियो देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गुजरात के किसान ने LED लाइट से बढ़ाई ड्रैगन फ्रूट की पैदावार, प्रति एकड़ 3 लाख तक की अतिरिक्त कमाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsdragon fruitgujarat farmerkheti kisaniLED लाइटNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs