News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से
एग्री बुलेटिन

गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

इस बार जरूरत से ज्यादा गर्म फरवरी और हर साल के मुकाबले इस साल मार्च में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों को डर है कि इस बढ़ती गर्मी का असर उनके गेहूं के उत्पादन

NP

Thamir·Correspondent·20 Feb 2025· 3 min read

गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

इस बार जरूरत से ज्यादा गर्म फरवरी और हर साल के मुकाबले इस साल मार्च में ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों को डर है कि इस बढ़ती गर्मी का असर उनके गेहूं के उत्पादन पर पड़ सकता है। बढ़ते तापमान में गेहूं की फसल बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिक और जानकार फसल में हल्की सिंचाई की सलाह देते हैं। कृषि के जानकारों का मानना है कि, माइक्रो इरिगेशन सिस्टम के इस्तेमाल से गेहूं का उत्पादन 15-20 फीसदी तक बढ़ सकता है।

पंत नगर यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर और जैन इरिगेशन के कंसलटेंट डॉ. अशोक भारद्वाज के मुताबिक वो पिछले कई वर्षों से हरियाणा में प्रयोग कर रहे हैं, जिन किसानों ने तापमान बढ़ने पर अपने खेतों में ड्रिप से जड़ों में नमी बनाए रखी थी, या फिर स्प्रिकंलर या फव्वारा के द्वारा सिंचाई की थी उनकी पैदावार प्रभावित नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें - UP बजट 2025: किसानों के लिए की कई अहम घोषणाएं

कैसे करें सिंचाई?
ड्रिप कूलिंग सिस्टम फसल को ठंडक पहुंचाने का एक अच्छा तरीका है। ड्रिप इरिगेशन में रात के समय सिंचाई की जाती है, जिससे जमीन का तापमान कंट्रोल रहता है, और फसल में ठंडक बनी रहती है। इससे फसल में दाना भरकर आता है और पैदावार बेहतर होती है। ड्रिप इरिगेशन में 30 सेमी. की दूरी पर 2 फिट के ड्रिप लगाए जाते हैं, जिससे प्रति घंटे 2 लीटर पानी फसल को सिंचित किया जा सकता है।

स्प्रिंकलर कूलिंग सिस्टम
स्प्रिंकलर कूलिंग सिस्टम भी फसल के लिए फायदेमंद है। जब तापमान 12 बजे से 4 बजे तक बढ़ता है, तो स्प्रिंकलर के जरिए 5 मिनट के लिए हल्की सी नमी दी जाती है, जिससे वाष्पीकरण की वजह से तापमान कम हो जाता है, और फसल को ठंडक मिलती है। ये सिस्टम खासतौर पर फसल की फलन अवस्था से पहले इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फूल गिरने का डर होता है, लेकिन, फूल लगने के बाद, स्प्रिंकलर का उपयोग फसल के तापमान को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में इन बीमारियों का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए IIWBR ने जारी की एडवाइजरी

एक एकड़ में 10 मीटर की दूरी पर 42 स्प्रिंकलर लगाने चाहिए, जिससे प्रति घंटे 300-400 लीटर पानी फसल को सिंचाई मिलती है। ये विशेष रूप से फरवरी और मार्च के बीच करना चाहिए, जब तापमान अधिक होता है, तब फसल को ठंडा रखने में मदद मिलती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
farmerHow to cool wheattemperaturewheat
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs