News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
एग्री बुलेटिन

गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगैती गन्ने का मूल्य ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल कर दिया है। राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की इस बढ़ोतरी से करीब 3000

NP

Jalish·Reporter·29 Oct 2025· 2 min read

गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अगैती गन्ने का मूल्य ₹400 और सामान्य प्रजाति का ₹390 प्रति क्विंटल कर दिया है।

राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में 30 रुपये प्रति क्विंटल की इस बढ़ोतरी से करीब 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फायदा 45 लाख गन्ना परिवारों को मिलेगा। इस फैसले से अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 370 रुपये सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 360 रुपये था।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि, ये बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र के लिए प्रभावी होगी। उन्होंने कहा, “सरकार का मकसद किसानों की आय बढ़े ये सुनिश्चित करना है। पिछले सात सालों में योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में कुल 85 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जो पूर्ववर्ती सरकारों से कहीं ज्यादा है।”

उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती

प्रदेश में करीब 29 लाख हेक्टेयर गन्ने की खेती होती है। ये किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। अगैती प्रजाति के गन्ने की बढ़ोतरी से किसानों को शुरुआती पेराई में ही बेहतर फायदा मिलेगा, जबकि सामान्य प्रजाति के लिए ये बढ़ोत्तरी उत्पादन लागत को कवर करने में सहायक सिद्ध होगी। फैसले की जानकारी देते हुए मंत्री लक्ष्मी नारायण ने ये भी बताया कि, मिल गेट पर परिवहन कटौती को 45 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया गया है, लेकिन अधिकतम 9 रुपये प्रति क्विंटल ही काटा जाएगा। फिलहाल सत्र में 86 प्रतिशत गन्ना बकाया भुगतान हो चुका है, और 120 चीनी मिलें सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

प्रदेश में 42 लाख परिवार और 45 लाख श्रमिक गन्ना खेती से जुड़े हैं। सरकार ने पिछले 6 सालों में 2.2 लाख करोड़ रुपये के बकायों का निपटारा भी किया है, जिससे मिल मालिकों और किसानों के बीच विश्वास बहाल हुआ है। चीनी उद्योग विभाग का लक्ष्य 2025-26 में सकल मूल्य उत्पादन को 1,41,846 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है, जिसमें चीनी रिकवरी दर को 9.56 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.50 प्रतिशत करने की योजना शामिल है।

वीडियो: गन्ना वैज्ञानिक से समझिए कम लागत में कैसे लें गन्ने की बेहतर पैदावार

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला, 45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
sapsugarncane priceuttar pradeshyogi adityanath
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs