News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पायरिला कीट के प्रभावी नियंत्रण के लिए एडवाइज़री जारी
एग्री बुलेटिन

गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पायरिला कीट के प्रभावी नियंत्रण के लिए एडवाइज़री जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का गन्ना विभाग और किसान दोनों ही गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पाइरिला कीट के प्रकोप से परेशान हैं। रोग की गंभीरता को देखते हुए गन्ना आयुक्त कार्यालय ने सभी क्षेत्रों में गन्ना फसल म

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 May 2025· 3 min read

गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पायरिला कीट के प्रभावी नियंत्रण के लिए एडवाइज़री जारी

गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पायरिला कीट के प्रभावी नियंत्रण के लिए एडवाइज़री जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का गन्ना विभाग और किसान दोनों ही गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पाइरिला कीट के प्रकोप से परेशान हैं। रोग की गंभीरता को देखते हुए गन्ना आयुक्त कार्यालय ने सभी क्षेत्रों में गन्ना फसल में कीटों एवं रोगों के सर्वेक्षण के लिए गन्ना शोध परिषद एवं भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण कराया, जिसमें गन्ने में कीटों का प्रकोप पाया गया।

प्रदेश के आयुक्त गन्ना एवं चीनी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पायरिला व चोटी बेधक का प्रकोप न्यूनतम, मध्य उत्तर प्रदेश में पायरिला व चोटी बेधक का प्रकोप न्यूनतम से अधिक व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पायरिला व चोटी बेधक का प्रकोप अधिक पाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए परिक्षेत्रीय व जनपद स्तरीय अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि गन्ने में समान्यता इस समय टॉप बोरर के द्वितीय बू्रड विकसित होते हैं। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पायरिला का असर देखा जा रहा है। इसके साथ उसका परजीवी कीट भी दिखाई दे रहा है। इस परजीवी कीट से पायरिला का प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - कृषि क्षेत्र को दिए गए ऋण की वृद्धि दर मार्च में घटकर 10.4 प्रतिशत पर आ गई: RBI डेटा

किसानों के लिए सलाह
वर्तमान समय में इनके उपचार के लिए भौतिक विधियां जैसे-लाइट ट्रैप एवं फैरोमोन ट्रैप, रोगी पौधों को उखाड़कर नष्ट करना, प्रभावित पत्तियों को तोड़कर नष्ट करना और ट्राइको कार्ड के उपायों को अपनाकर फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है। टॉप बोरर के द्वितीय एवं तृतीय ब्रूड के नियंत्रण के लिये 15 मई के बाद एवं 15 जून के पहले प्रति एकड़ क्लोरेंटा निलिप्रोल 150 मिली की दर से 400 लीटर पानी में घोलकर फसल की जड़ों के पास ड्रेचिंग करने के उपरांत सिंचाई करें। उन्होंने बताया कि पायरिला उच्च तापमान 39 डिग्री पर खुद समाप्त हो जाते हैं।

ये काम करें किसान
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि किसान पायरिला के परजीवी संरक्षण और संवर्धन के गन्ने के खेत से सिंचाई कर नमी बनाए रखें। अपरिहार्य स्थिति में पायरिला के प्रभावित फसल में इपीरिकेनिया मेलैनोल्यूका परजीवी के कूकून न दिखाई दे तो क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत ई.सी. 800 मि.ली. अथवा क्वीनालफास 25 प्रतिशत ई.से.800 मि.ली. प्रति हेक्टेयर की दर से 625 लीटर पानी में मिलाकर खेतों में छिड़काव करें। ब्लैक बग के रासायनिक नियंत्रण के लिए यही विधि अपनायी जा सकती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ने की फसल में टॉप बोरर और पायरिला कीट के प्रभावी नियंत्रण के लिए एडवाइज़री जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlisugarcaneuttar pradeshखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs