Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
एग्री बुलेटिन

गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

'किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। इनके हितों के प्रति पूरी गंभीरता से काम किया जाना चाहिए।' चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उन्हो

NP

Pooja Rai· Correspondent

21 मार्च 2025· 3 min read

agriculture newscm yogi adityanathkheti kisani
गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

'किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। इनके हितों के प्रति पूरी गंभीरता से काम किया जाना चाहिए।' चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जनपद में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से गन्ना किसानों का प्रशिक्षण कराया जाए। इसमें स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्रों को भी जोड़ा जाए।

राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई। विभागीय प्रगति की स्थिति से अवगत होते हुए जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी चीनी मिलों में प्रबंधन की जवाबदेही तय करते हुए इसे लाभ में लाने के निरंतर प्रयास किए जाएं। सहकारी गन्ना विकास समितियों के भवनों का जीर्णोद्धार किया जाए तथा प्रगतिशील गन्ना किसानों को कार्यक्रमों में सम्मानित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने गन्ना समितियों के माध्यम से पूर्व से संचालित विद्यालयों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, बनाये जाएंगे 6500 गेंहू क्रय केंद्र

82 प्रतिशत भुगतान हो चुका
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पेराई सत्र 2024-25 में अब तक 23,173 करोड़ से अधिक का भुगतान गन्ना किसानों को किया जा चुका है, जो कुल देय का 82 प्रतिशत है। वहीं विगत आठ वर्ष में 46.50 लाख किसानों को अब तक 2,80,223 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। यह वर्ष 1995 से मार्च 2017 (22 वर्ष) में हुए कुल भुगतान से 66,703 करोड़ रुपये अधिक है।

गन्ना उत्पादकता बढ़ाने पर विचार हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों में गन्ना किसानों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए संबंधित सहकारी गन्ना विकास समितियों का दायित्व भी निर्धारित किया जाए। गन्ना समितियां किसानों के बैठने, पेयजल एवं सस्ती कैंटीन भी खोलवाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना फसलों में कीट व बीमारियों के रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए तथा ससमय इसका नियंत्रण किया जाए, जिससे गन्ना उत्पादकता व उत्पादन में वृद्धि हो सके।

चीनी मिलों को इंटीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाये
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना शोध परिसर शाहजहांपुर, सेवरही व मुजफ्फरनगर का सुदृढ़ीकरण कराया जाए। तकनीकी स्टाफ एवं वैज्ञानिकों आदि की व्यवस्था करते हुए इनका प्रभावी संचालन निरंतर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिल संघ व उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के अंतर्गत संचालित चीनी मिलों में स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि चीनी मिलें निरंतर लाभप्रदता की स्थिति में आ सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि चीनी मिलों को इंटीग्रेटेड शुगर कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित कराया जाए।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गन्ना किसानों को ट्रेनिंग दिलवाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs