News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी
एग्री बुलेटिन

खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में किसान पाठशाला के शुभारंभ पर किसानों से तकनीक आधारित खेती अपनाने और रासायनिक खाद का सीमित उपयोग करने की अपील की। सरकार पूर्वी यूपी के 28 जिलों में खेती को लाभ

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Dec 2025· 2 min read

खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी

खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में किसान पाठशाला के शुभारंभ पर किसानों से तकनीक आधारित खेती अपनाने और रासायनिक खाद का सीमित उपयोग करने की अपील की। सरकार पूर्वी यूपी के 28 जिलों में खेती को लाभकारी बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के बजट से योजनाएं चला रही है। सीएम ने बताया कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह पार्क को विश्व स्तरीय कृषि विज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धरती ही हमें अन्न देती है, इसलिए इसका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। खेती करते समय स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करें, लेकिन रासायनिक खाद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे मिट्टी की उर्वरता पर बुरा असर पड़ता है।

'खेती की बात खेत पर होगी'
मुख्यमंत्री शुक्रवार को बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्मश्री प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा के फार्म पर आयोजित किसान पाठशाला के आठवें संस्करण के शुभारंभ के मौके पर पहुँचे थे। किसानों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि अब खेती की बात सचिवालय में बैठकर नहीं होगी, बल्कि सीधे किसान के खेत पर होगी। सरकार की मंशा है कि किसानों तक सही जानकारी और तकनीक सीधे पहुंचे।

4000 करोड़ रुपये का विशेष बजट
सीएम ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 28 जिलों को अलग-अलग श्रेणी में बांटकर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए 4000 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विकास की बड़ी योजना के तहत लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क को अब बड़े स्तर पर विश्व स्तरीय कृषि विज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

कम लागत में ज्यादा उत्पादन सरकार का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसान कम लागत में ज्यादा और सुरक्षित उत्पादन कर सके। इसी दिशा में किसान पाठशालाओं के जरिए किसानों को नई तकनीक, संतुलित खाद का उपयोग और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, किसान सम्मेलन और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। सरकार का मानना है कि जब किसान जागरूक होगा और तकनीक से जुड़ेगा, तभी खेती मुनाफे का सौदा बनेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खेती की बात अब सचिवालय में नहीं, सीधे खेत पर होगी: मुख्यमंत्री योगी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs