News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 'खेत से सीधे उपभोक्ता तक' के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री
एग्री बुलेटिन

'खेत से सीधे उपभोक्ता तक' के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा परिसर, नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से विशेष आमंत्रित किसान भाइयों-बहनों से मुलाकात और संवाद किया. शिवरा

Pooja Rai

Pooja Rai·27 Jan 2025· 3 min read

'खेत से सीधे उपभोक्ता तक' के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

'खेत से सीधे उपभोक्ता तक' के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा परिसर, नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से विशेष आमंत्रित किसान भाइयों-बहनों से मुलाकात और संवाद किया. शिवराज सिंह चौहान ने संवाद के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. चौहान ने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया कि "खेत से सीधे उपभोक्ता तक" के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है कि किसान सीधे अपनी फसलें उपभोक्ताओं को बेच सकें, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम हो और किसानों को उनके उत्पाद का अधिकतम लाभ मिल सके.

श्री चौहान ने किसान संवाद सम्मेलन में कहा कि "किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है.“ उन्होंने यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार किसानों के सशक्तिकरण और उनकी समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीद की जा रही है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को उनके परिश्रम का सही मूल्य मिले और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो.

ये भी पढ़ें - जनवरी-फ़रवरी माह में बढ़ जाता है कीटों और रोगों का खतरा, आम के बागों की ऐसे करें देखभाल

प्राकृतिक खेती और फसल विविधिकरण पर ज़ोर
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में काम चल रहा है ताकि किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके और वे इन मॉडलों के लाभ समझ सकें. साथ ही, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को कृषि से संबंधित अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिले. उन्होंने प्राकृतिक खेती और फसल विविधिकरण के महत्व पर भी चर्चा की.

किसानों की सेवा भगवान की पूजा है
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस है जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा शासन और अगर इस गणतंत्र दिवस पर जनता ही नहीं हो और किसान ही नहीं आए हों तो क्या गणतंत्र दिवस होगा? मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दूंगा आज गणतंत्र दिवस पर देश का किसान परेड में शामिल हुआ है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा, किसान प्राण हैं. किसान के बिना हिंदुस्तान का क्या दुनिया का काम नहीं चल सकता. बाकी चीजें तो दुनिया वालों फैक्ट्री में बना लो लेकिन क्या फल, सब्जी, अनाज फेक्टरियों में बन सकते हैं क्या? ये तो किसान ही पैदा करेगा. इसलिए मैं अपने आप को मंत्री नहीं समझता किसानों का सेवक समझता हूँ आपकी सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है और इसी भाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि विभाग काम करने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें - बिहार सरकार सिंचाई तालाबों का मुफ्त कायाकल्प कर रही है, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

किसानों का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए कई योजनाएं बना रहे हैं. विकसित भारत के लिए किसानों का समृद्ध होना आवश्यक है, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है.
ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 'खेत से सीधे उपभोक्ता तक' के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है : केंद्रीय कृषि मंत्री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potlipusa new delhirepublic dayshivraj singh chauhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs