News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खेत से मेढ़ तक फसलें, बारहों महीने खेती से हर रोज कमाई...कैसे करता है ये किसान?
एग्री बुलेटिन

खेत से मेढ़ तक फसलें, बारहों महीने खेती से हर रोज कमाई...कैसे करता है ये किसान?

खेत तो बहुत लोगों के पास है. लेकिन उस खेत का सही उपयोग बहुत कम किसान ही कर पाते हैं. उन किसानों की संख्या ज़्यादा है जो ज्यादातर गेहूँ, धान, गन्ना और मक्का जैसी मुख्य फसलों की खेती ही करते हैं बस. लेक

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Jun 2025· 3 min read

खेत से मेढ़ तक फसलें, बारहों महीने खेती से हर रोज कमाई...कैसे करता है ये किसान?

खेत से मेढ़ तक फसलें, बारहों महीने खेती से हर रोज कमाई...कैसे करता है ये किसान?

खेत तो बहुत लोगों के पास है. लेकिन उस खेत का सही उपयोग बहुत कम किसान ही कर पाते हैं. उन किसानों की संख्या ज़्यादा है जो ज्यादातर गेहूँ, धान, गन्ना और मक्का जैसी मुख्य फसलों की खेती ही करते हैं बस. लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जो बारहों महीने कोई न कोई फसल की खेती करते हैं और वो भी मार्केट के हिसाब से. इसीलिए वैसे किसान खेती से हर रोज कमाई कर लेते हैं. उन्हीं किसानों में से एक हैं यदुनंदन सिंह पुजारी, जिनका कहना है कि किसानों को अपनी एक नजर खेती पर रखनी चाहिए और दूसरी मंडी में, ताकि ये पता चले की कब किस फसल की माँग है, उसी हिसाब से खेती करनी चाहिए.

खेती से हर रोज पैसा कमाने का मन्त्र
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले यदुनंदन सिंह पुजारी एक प्रगतिशील किसान हैं, जो समय के साथ चलते हैं और मंडी की माँग के हिसाब से खेती करते हैं. वो दूसरों को भी खेती से हर रोज पैसा कमाने का यही मन्त्र बताते हैं. वर्तमान में उन्होंने अपने खेत में सूरन, केला, जिमीकंद, गुलाब, स्ट्रॉबेरी, बाँस, ताइवानी अमरूद, गन्ना जैसी फसलें लगा रखी हैं. जब जिसकी कटाई होगी तुरंत उसके बाद खेत तैयार करके कोई और फसल लगा देंगे.

बांस की खेती के फायदे
किसानों को वह सलाह देते हैं कि किसान पहले अपने खेत को पहचाने की वो क्या उगा सकता है और उस फसल की मार्केट क्या है? उसके बाद ही खेती शुरू करे. तब जाके फ़ायदा होगा. इस बार उन्होंने बांस की खेती भी शुरू की है। वह बांस की Balcoo, Bambusa Tuld, Green Vulgaris, Katanga जैसी प्रजातियों की खेती कर रहे हैं। खेत की बाउंडरी करने के लिए Katanga बाँस को उन्होंने बेहतर बताया है। उनके मुताबिक ये बाँस थोड़ा कँटीला होता है जिससे इसमें जानवर आसानी से नहीं घुसते, जिससे खेत की फेंसिंग का खर्च भी बच जाता है।

फूलों की खेती
यदुनंदन सिंह गुलाब, गेंदा जैसी फूलों की भी खेती करते हैं. वो भी मार्केट के ही हिसाब से. वो बताते हैं कि सावन में फूलों की माँग यहाँ ज़्यादा रहती है तो मैं ऐसे समय में लगता हूँ की सावन महीने में फूल निकलने लगते हैं, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है.

यदुनंदन सिंह अपने खेत में नर्सरी भी तैयार करते हैं और बेचते भी हैं, जिससे उनको अतिरिक्त कमाई हो जाती है.
आप भी देखिए और सुनिए कि खेती से हर रोज कैसे कमाया जा सकता है?
वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— खेत से मेढ़ तक फसलें, बारहों महीने खेती से हर रोज कमाई...कैसे करता है ये किसान?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs