News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी
एग्री बुलेटिन

खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी

कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार खरीफ फसलों की बुवाई 26 सितंबर तक 1120 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल से 7 लाख हेक्टेयर और सामान्य रकबे से भी अधिक है। धान (441 लाख हेक्टेयर) और श्रीअ

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Sep 2025· 2 min read

खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी

खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी

कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार खरीफ फसलों की बुवाई 26 सितंबर तक 1120 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल से 7 लाख हेक्टेयर और सामान्य रकबे से भी अधिक है। धान (441 लाख हेक्टेयर) और श्रीअन्न (194 लाख हेक्टेयर) में बढ़ोतरी हुई है, दलहन 119 लाख हेक्टेयर पर थोड़ा बढ़ा लेकिन सामान्य से कम रहा। तिलहन घटकर 190 लाख हेक्टेयर पर आ गया है, वहीं गन्ना बढ़ा और कपास व जूट-मेस्टा में गिरावट दर्ज हुई है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 26 सितंबर तक खरीफ फसलों की बुवाई का ताजा आंकड़ा जारी किया है। इसमें धान, दालें, श्रीअन्न (मिलेट्स), तिलहन, गन्ना, कपास, जूट और मेस्टा की खेती की जानकारी दी गई है। कुल मिलाकर खरीफ फसलों की बुवाई का रकबा 1120 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो सामान्य रकबे (1096 लाख हेक्टेयर) से ज्यादा और पिछले साल से 7 लाख हेक्टेयर अधिक है।

धान की खेती में सबसे बड़ा उछाल
धान की बुवाई 441 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह पिछले साल के 435 लाख हेक्टेयर और सामान्य रकबे 403 लाख हेक्टेयर दोनों से ज्यादा है।

दालों में हल्की बढ़ोतरी, कुछ फसलें घटीं
दलहन की खेती का रकबा 119 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले साल से थोड़ा ज्यादा है। हालांकि यह सामान्य 129 लाख हेक्टेयर से अभी भी कम है। तुअर, मूंग और मोथ की बुवाई में कमी देखी गई है।

ये भी पढ़ें - यूपी में MSP पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

श्रीअन्न (मिलेट्स) में बढ़ी रुचि
श्रीअन्न की खेती में 12 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है और कुल बुवाई 194 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह सामान्य 180 लाख हेक्टेयर से अधिक है। मक्का की बुवाई में भी 10.65 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

तिलहन की खेती पिछड़ी
तिलहन फसलों का रकबा घटकर 190 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले साल 200 लाख हेक्टेयर था। मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और तिल सभी में गिरावट दर्ज की गई है।

गन्ना बढ़ा, कपास और जूट में कमी
गन्ने की खेती में 1.86 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन कपास में 2.97 लाख हेक्टेयर और जूट व मेस्टा में 0.18 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ फसलों की बुवाई का नया आंकड़ा जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskharif cropkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs