News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खरीफ फसल की बुवाई का रकबा 89.29 लाख हेक्टेयर पहुंचा, कपास के रकबे में गिरावट..जानिए धान, गन्ना और दलहन का हाल?
एग्री बुलेटिन

खरीफ फसल की बुवाई का रकबा 89.29 लाख हेक्टेयर पहुंचा, कपास के रकबे में गिरावट..जानिए धान, गन्ना और दलहन का हाल?

भारत में खरीफ की बुआई 13 जून 2025 तक 89.29 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि से 1.48 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। कृषि मंत्रालय ने धान, दलहन, गन्ना और तिलहन के नए आंकड़े जारी किए हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Jun 2025· 2 min read

खरीफ फसल की बुवाई का रकबा 89.29 लाख हेक्टेयर पहुंचा, कपास के रकबे में गिरावट..जानिए धान, गन्ना और दलहन का हाल?

खरीफ फसल की बुवाई का रकबा 89.29 लाख हेक्टेयर पहुंचा, कपास के रकबे में गिरावट..जानिए धान, गन्ना और दलहन का हाल?

भारत में खरीफ की बुआई 13 जून 2025 तक 89.29 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि से 1.48 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। कृषि मंत्रालय ने धान, दलहन, गन्ना, कपास समेत सभी खरीफ फसलों की बुवाई के नए आंकड़े जारी किए हैं।

देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई अभी चल रही है। ऐसे में कृषि कृषि मंत्रालय समय समय पर बुवाई के आंकड़ें जारी करता है। इसी क्रम में मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार धान की बुवाई में 13% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल के 4 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 4.53 लाख हेक्टेयर हो गई है। वहीं दलहन फसलों का रकबा भी 18% बढ़कर 3.07 लाख हेक्टेयर हो गया है, जिसमें मूंग और उड़द अहम है, जबकि अरहर के रकबे में कुछ कमी आई है।

सोयाबीन में भी दिखा उछाल
तिलहनों में सोयाबीन ने सबसे अधिक योगदान दिया है, जिसका रकबा 66,000 हेक्टेयर बढ़कर 2.05 लाख हेक्टेयर हो गया है। हालांकि, मूंगफली की बुवाई में थोड़ी गिरावट देखी गई है। मोटे अनाजों का रकबा 5.89 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रहा, जिसमें बाजरा और ज्वार में वृद्धि हुई, जबकि मक्का और रागी के क्षेत्र में कमी आई।

गन्ने की बुवाई की बात करें तो इसका रकबा 54.87 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55.07 लाख हेक्टेयर हो गया है। लेकिन कपास के रकबे में गिरावट दर्ज की गई है। इसका रकबा घटकर 13.19 लाख हेक्टेयर रह गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 13 जून 2024 तक खरीफ फसलों के क्षेत्रों में वृद्धि का विवरण जारी किया है।
क्षेत्रफल: लाख हेक्टेयर में

क्र. सं. फसलसामान्य क्षेत्र ( 2019-20से2023-24)बोया गया क्षेत्र2024 तक वृद्धि(+)/कमी(-)

20252024

1चावल403.094.534.000.53

2दालें129.613.072.600.47

एअरहर44.710.300.41-0.11

बीउड़द दाल32.640.430.180.24

सीमूंग दाल35.691.561.380.17

डीकुल्थी1.720.060.040.02

ईमोठ बीन9.700.000.000.00

एफअन्य दालें5.150.730.590.15

3श्रीअन्न सह मोटे अनाज180.715.895.90-0.02

एज्वार15.071.010.750.26

बीबाजरा70.690.860.030.83

सीरागी11.520.020.31-0.29

डीछोटा बाजरा4.480.400.55-0.14

ईमक्का78.953.604.28-0.68

4तिलहन194.632.051.500.55

एमूंगफली45.100.580.71-0.13

बीसोयाबीन127.191.070.400.66

सीसूरजमुखी1.290.220.220.00

डीतिल10.320.150.130.02

ईनाइजर1.080.000.000.00

एफअरंडी9.650.010.000.00

जीअन्य तिलहन0.000.030.030.00

5गन्ना52.5155.0754.880.20

6जूट और मेस्टा6.595.485.65-0.17

7कपास129.5013.1913.28-0.09

कुल1096.6489.2987.811.48

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ फसल की बुवाई का रकबा 89.29 लाख हेक्टेयर पहुंचा, कपास के रकबे में गिरावट..जानिए धान, गन्ना और दलहन का हाल?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskharif cropskheti kisaniMinistry of AgricultureNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs