News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खरीफ धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 365 लाख हेक्टेयर हुई, कपास और तिलहन का रकबा घटा
एग्री बुलेटिन

खरीफ धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 365 लाख हेक्टेयर हुई, कपास और तिलहन का रकबा घटा

इस खरीफ सीजन में धान की बुवाई पिछले साल के 325.36 लाख हेक्टेयर की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 364.80 लाख हेक्टेयर हो गई है। सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई क्षेत्र भी बढ़कर 995.63 लाख हेक्टेयर हो गया है। द

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Aug 2025· 2 min read

खरीफ धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 365 लाख हेक्टेयर हुई, कपास और तिलहन का रकबा घटा

खरीफ धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 365 लाख हेक्टेयर हुई, कपास और तिलहन का रकबा घटा

इस खरीफ सीजन में धान की बुवाई पिछले साल के 325.36 लाख हेक्टेयर की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 364.80 लाख हेक्टेयर हो गई है। सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई क्षेत्र भी बढ़कर 995.63 लाख हेक्टेयर हो गया है। दलहन, मोटे अनाज और गन्ने की बुवाई में वृद्धि देखी गई, जबकि तिलहन और कपास के रकबे में कमी आई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस खरीफ सीजन में अब तक धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 364.80 लाख हेक्टेयर हो चुकी है।खरीफ (ग्रीष्मकालीन) मौसम की मुख्य फसल धान की बुवाई पिछले वर्ष इसी अवधि में 325.36 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

कृषि विभाग ने 8 अगस्त, 2025 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत रकबे की प्रगति जारी की है। जिसके मुताबिक सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई क्षेत्र एक साल पहले के 957.15 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 995.63 लाख हेक्टेयर हो गया।

मोटे अनाज का रकबा बढ़ा
दलहनों का रकबा मामूली रूप से बढ़कर 106.52 लाख हेक्टेयर से 106.68 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि मोटे अनाजों का बुवाई क्षेत्र 170.96 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 178.73 लाख हेक्टेयर हो गया।

ये भी पढ़ें - PM Fasal Bima Yojana का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करें

कपास और तिलहन का रकबा घटा
गैर-खाद्यान्न श्रेणी में, तिलहन का रकबा 182.43 लाख हेक्टेयर से घटकर 175.61 लाख हेक्टेयर रह गया।वहीं कपास का रकबा 110.49 लाख हेक्टेयर से घटकर 106.96 लाख हेक्टेयर रह गया।

गन्ने की बुवाई में थोड़ी वृद्धि
हालाँकि, गन्ने की बुवाई अब तक 57.31 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 55.68 लाख हेक्टेयर से थोड़ी अधिक है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खरीफ धान की बुवाई 12 प्रतिशत बढ़कर 365 लाख हेक्टेयर हुई, कपास और तिलहन का रकबा घटा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskharif cropkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs