News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत
एग्री बुलेटिन

खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत

दिल्ली। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे पिछले 25 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्त

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Dec 2024· 4 min read

खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत

खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत

दिल्ली। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वे पिछले 25 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नाजुक हालत होने के बावजूद किसान नेता जगजीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े थे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने अपनी भावना लिखित रूप में ईमेल और डाक/पोस्ट के माध्यम से माननीय सुप्रीम कोर्ट को भेज दी है।

किसान नेता जगजीत सिंह ने कहा “वे 25 दिनों से कुर्बानी के रास्ते पर चल रहे हैं, और इस रास्ते की आखिरी मंजिल MSP गारंटी कानून या मेरी मौत है। वे अपनी अंतिम सांस तक इस रास्ते पर चलते रहेंगे।” जगजीत सिंह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर आमरण अनशन पर थे।

जगजीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को लिखा पत्र

जगजीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को लिखे पत्र में कहा “आप केंद्र सरकार को जरूरी दिशा-निर्देश दें कि संसद की कमेटी की रिपोर्ट और किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए MSP गारंटी कानून बनाया जाए, जिससे किसानों की आत्महत्या रुक सके। उन्होंने यह भी कहा कि हम जिन मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं, ये केवल हमारी मांगें नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग सरकारों द्वारा किए गए वायदे हैं। पहले केवल किसान और खेतिहर मजदूर ही MSP गारंटी कानून की मांग कर रहे थे, लेकिन अब खेती से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने भी अपनी रिपोर्ट (पहला वॉल्यूम, प्वाइंट 7, पेज 54) में स्पष्ट किया है कि MSP गारंटी कानून बनाया जाना चाहिए, जिससे किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश को बहुत फायदा होगा।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने लागू नहीं की सिफारिश

जगजीत सिंह ने अपने पत्र में लिखा “ 2011 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से सिफारिश की थी कि किसी व्यापारी द्वारा किसान की फसल MSP से नीचे न खरीदी जाए और इसके लिए कानून बनाना चाहिए, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने यह सिफारिश लागू नहीं की। स्वामीनाथन आयोग की 2006 की रिपोर्ट भी 2014 तक लागू नहीं हुई, हालांकि मोदी ने 2014 के चुनाव प्रचार में वादा किया था कि वे फसलों MSP को C2+50% फॉर्मूले के अनुसार तय करेंगे। लेकिन बीजेपी 2014 के बाद 2015 में सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने हलफनामा दिया कि वे इसे लागू नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें -किसानों को मात्र 5 रुपये में कृषि बिजली कनेक्शन मिलेगा, यहाँ करें आवेदन

केंद्र सरकार ने 3 महीने में स्वामीनाथन आयोग के फॉर्मूले को लागू करने का किया था वादा

2018 में अन्ना हजारे और जगजीत सिंह ने दिल्ली में आमरण अनशन किया था, और सरकार ने तीन महीने में स्वामीनाथन आयोग के फॉर्मूले को लागू करने का वादा किया था, लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं हुआ। उस समय तत्कालीन कृषि मंत्री माननीय राधा मोहन सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षरित चिट्ठी आंदोलनकारी नेताओं को सौंपी थी, जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि केंद्र सरकार 3 महीने में स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले को लागू करेगी, लेकिन 6 साल बीत जाने के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया।

2020-2021 में 378 दिनों तक चले आंदोलन को स्थगित करते समय 9 दिसंबर 2021 को एक चिट्ठी कृषि मंत्रालय द्वारा हमें सौंपी गई थी, जिसमें हर किसान के लिए MSP सुनिश्चित करने, खेती कार्यों को प्रदूषण कानून से बाहर निकालने, लखीमपुर खीरी के घायलों को उचित मुआवजा देने, बिजली बिल को संसद में पेश करने से पहले किसानों से चर्चा करने और आंदोलनकारी किसानों पर आंदोलन से संबंधित मुकदमे वापस लेने समेत कई लिखित वायदे किए गए थे, जो आज तक अधूरे हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— खनौरी बॉर्डर पर 25 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agjit Singh Dallewalagriculturefarmer protestkhanauri borderkisan andoalnNews Potliकिसान समाचार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs