News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. क्रेडिट गारंटी योजना: अब गोदाम में रखे अनाज पर किसानों को मिलेगा बिना गारंटी के लोन
एग्री बुलेटिन

क्रेडिट गारंटी योजना: अब गोदाम में रखे अनाज पर किसानों को मिलेगा बिना गारंटी के लोन

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने किसानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को अपनी फसल मजबूरी में कम दामों पर न बेचना पड़े। इस योजना के तहत, किसान

NP

Thamir·Correspondent·18 Dec 2024· 2 min read

क्रेडिट गारंटी योजना: अब गोदाम में रखे अनाज पर किसानों को मिलेगा बिना गारंटी के लोन

क्रेडिट गारंटी योजना: अब गोदाम में रखे अनाज पर किसानों को मिलेगा बिना गारंटी के लोन

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने किसानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को अपनी फसल मजबूरी में कम दामों पर न बेचना पड़े। इस योजना के तहत, किसान बिना किसी अतिरिक्त गारंटी के सीधे बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने किसानों और गोदामों के वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत, किसान WDRA (Warehouse Development and Regulatory Authority)* से मान्यता प्राप्त गोदामों में अपने अनाज का भंडारण कर सकते हैं। इसके बाद, किसान इस अनाज पर इलेक्ट्रॉनिक वेयर हाउस के माध्यम से WDRA क्रेडिट गारंटी के तहत बिना किसी अतिरिक्त गारंटी के बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़े - पपीता और हरी मिर्च की खेती से सालाना 80-90 लाख रुपए कमा रहा महाराष्ट्र का ये किसान

जब बाजार में अनाज का मूल्य सही स्तर पर पहुंच जाए, तो किसान अपने अनाज को बेच सकते हैं। इस योजना से बैंकों पर अतिरिक्त बोझ कम होगा और किसानों को दूसरे बैंकों से अधिक ब्याज दरों पर लोन लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— क्रेडिट गारंटी योजना: अब गोदाम में रखे अनाज पर किसानों को मिलेगा बिना गारंटी के लोन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs