Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. क्या है सरकार का ‘लैब टू लैंड कॉनसेप्ट’ और कैसे इससे किसानों को फायदा होगा?
एग्री बुलेटिन

क्या है सरकार का ‘लैब टू लैंड कॉनसेप्ट’ और कैसे इससे किसानों को फायदा होगा?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर बड़ी बात कही है। 13वें बीज कांग्रेस में उन्होंने कहा कि किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना

NP

Jalish· Correspondent

29 नवंबर 2024· 2 min read

agriculture ministerkheti kisanilab to land
क्या है सरकार का ‘लैब टू लैंड कॉनसेप्ट’ और कैसे इससे किसानों को फायदा होगा?

क्या है सरकार का ‘लैब टू लैंड कॉनसेप्ट’ और कैसे इससे किसानों को फायदा होगा?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर बड़ी बात कही है। 13वें बीज कांग्रेस में उन्होंने कहा कि किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके लिए “लैब टू लैंड” कॉनसेप्ट पर काम हो रहा है। जलवायु के अनुकूल किस्में विकसित की जा रही है और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है। कृषि अनुसंधान, नई तकनीकों और नीतियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने “राष्ट्रीय बीज कांग्रेस“ को एक बेहतरीन मंच बताया, जो किसानों, वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद और ज्ञानवर्धन का अवसर प्रदान करता है।

वहीं दिल्ली के कृषि भवन में विभागवार समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री ने इस पर जोर दिया कि कीटनाशक, बीज और फर्टिलाइजर किसी भी हालत में किसानों को बेहतर क्वालिटी का ही मिलना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में सख्त लहजे में कहा कि एक जागरुक जनप्रतिनिधि के तौर पर हम किसानों की इन शिकायतों को लेकर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकली या घटिया किस्मों के कीटनाशक, खाद और उर्वरकों पर प्रभावी नियंत्रण के ठोस उपाय किए जाना चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— क्या है सरकार का ‘लैब टू लैंड कॉनसेप्ट’ और कैसे इससे किसानों को फायदा होगा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs