News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. क्या है 'पीएम धन धान्य' योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा
एग्री बुलेटिन

क्या है 'पीएम धन धान्य' योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने किसानों, महिलाओं और मिडिल क्लास लोगों का बजट में खासा ध्यान रखा. उन्हों

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Feb 2025· 2 min read

क्या है 'पीएम धन धान्य' योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

क्या है 'पीएम धन धान्य' योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने किसानों, महिलाओं और मिडिल क्लास लोगों का बजट में खासा ध्यान रखा. उन्होंने बजट में किसानों के लिए सबसे पहली घोषणा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के बारे में की. वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकारों की मदद से देशभर के उन 100 जिलों में उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगी जहां उत्पादकता कम है.

क्या है 'पीएम धन धान्य' योजना?
केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में देश के किसानों के लिए एक नयी योजना की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए 'पीएम धन धान्य' योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नीति तैयार की जाएगी. इसके तहत देश के उन 100 जिलों को चिन्हित किया जाएगा जहां कृषि उत्पादन कम है. देश के उन 100 जिलों को इस योजना के तहत कवर किया जाएगा. बजट में दावा किया गया है कि इससे तकरीबन 1.7 करोड़ किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इसके लिए किसानों को कृषि उपकरण, बीज, और उर्वरक के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

ये भी देखें - Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई

योजना के तहत क्या लाभ मिलेगा?
पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत किसानों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उत्पादन बढ़ सके. इसके साथ ही किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए मुफ्त उर्वरक दिए जाएंगे. छोटे और सीमांत किसानों को कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर पंप और अन्य चीजों को लेकर सब्सिडी भी दी जाएगी. खेती के बारे में नई तकनीक है और कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करने के बारे में ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इसके अलावा किसानों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी.

किन किसानों को मिलेगा फायदा
सरकार की इस योजना का लाभ खास तौर पर देश के छोटे सीमांत किसानों को मिलेगा. ऐसे किसान जो खेती करते हैं. और अपनी आय बढ़ाने में सरकार की मदद चाहते हैं. उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा. योजना के तहत महिला कृषकों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि वह ज्यादा से ज्यादा इस क्षेत्र में आएं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— क्या है 'पीएम धन धान्य' योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsbudget 2025kheti kisaniNews Potlinirmala sitharamanPM Dhan Dhanya schemeखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs