News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. क्या है AI टूल 'सभासार'? ग्राम पंचायत में इसका क्या काम?
एग्री बुलेटिन

क्या है AI टूल 'सभासार'? ग्राम पंचायत में इसका क्या काम?

मोदी सरकार ई-गवर्नेंस को प्राथमिकता देते हुए पंचायत स्तर पर इसे प्रभावी बनाने के लिए सभी ढाई लाख पंचायतों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल सभासार से लैस करेगी। यह टूल ग्राम सभा की बैठकों के तुरंत डिजिटल

Pooja Rai

Pooja Rai·16 Aug 2025· 3 min read

क्या है AI टूल 'सभासार'? ग्राम पंचायत में इसका क्या काम?

क्या है AI टूल 'सभासार'? ग्राम पंचायत में इसका क्या काम?

मोदी सरकार ई-गवर्नेंस को प्राथमिकता देते हुए पंचायत स्तर पर इसे प्रभावी बनाने के लिए सभी ढाई लाख पंचायतों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल सभासार से लैस करेगी। यह टूल ग्राम सभा की बैठकों के तुरंत डिजिटल मिनट बनाएगा और 13 भाषाओं में काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभासार का विमोचन किया।

नई दिल्ली। डिजिटलाइज़ेशन और ई-गवर्नेंस को प्राथमिकता देते हुई मोदी सरकार अब इसे पंचायत स्तर पर और प्रभावी ढंग से लागू करना चाहती है। सरकार ने ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली को और अधिक गतिशील, पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की मंशा से देश की सभी ढाई लाख पंचायतों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल सभासार से लैस करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ललन सिंह और राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में सभासार का विमोचन किया। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह एआइ टूल ग्राम पंचायतों की तकनीकी क्षमता बढ़ाएगा। इसे पंचायत स्तर के अधिकारी या जनप्रतिनिधि अपने मोबाइल में इंस्टाल करेंगे। उसके बाद जब भी ग्राम सभा की कोई बैठक होगी तो किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को हाथ से महत्वपूर्ण बिंदु लिखने या फिर बाद में मीटिंग के नोट बनाने की आवश्यकता नहीं होगी।

सभी बैठकों का रिकॉर्ड भी रहेगा शामिल
अब सभासार से डिजिटल रिकार्ड में यह भी शामिल रहेगा कि पिछली बैठक में क्या-क्या बातें सामने आई थीं और पंचायत कार्मिक व जनप्रतिनिधि उसमें दर्ज करा सकेंगे कि संबंधित बिंदु पर कितनी कार्यवाही आगे बढ़ी। पंचायतीराज मंत्रालय चाहता है कि देशभर में ग्राम पंचायतों के कार्यवृत्त एक समान और व्यवस्थित बनें। अधिकारियों ने बताया कि इस एआइ टूल के संबंध में जल्द ही सभी पंचायतों के संबंधित कार्मिक और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य तेल की खपत 10 प्रतिशत कम करने की अपील दोहराई, मोटापे की समस्या पर दिया जोर

13 भाषाओं में काम करेगा टूल
सभासार अपने आप सभी वक्ताओं के वक्तव्य के आधार पर बैठक के मिनट तैयार करेगा। जो भी मुद्दा किसी के भी द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के संबंध में उठाया गया होगा, वह प्रमुखता से कार्यवृत्त (मीटिंग मिनट्स) में शामिल हो जाएगा, क्योंकि उसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। यह टूल फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, कन्नड, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, उर्दू और बांग्ला समेत कुल 13 भाषाओं में काम करेगा। इसे विकसित करने के पीछे अधिकारी कारण बताते हैं कि पंचायतों में स्टाफ की कमी है। जब भी बैठकें होती हैं तो उनका कार्यवृत्त अच्छे से तैयार नहीं हो पाता। यह भी रिकार्ड व्यवस्थित नहीं रहता कि पिछली बैठक में क्या-क्या मुद्दे उठे थे और उन पर क्या कार्यवाही हुई।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— क्या है AI टूल 'सभासार'? ग्राम पंचायत में इसका क्या काम?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
AI toolGram PanchayatNews Potlirural indiaSabhasarvillage
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs