News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. क्‍या बढ़ने वाला है चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य? लगातार उठ रही मांग पर केंद्रीय खाद्य सचिव ने कही ये बात
एग्री बुलेटिन

क्‍या बढ़ने वाला है चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य? लगातार उठ रही मांग पर केंद्रीय खाद्य सचिव ने कही ये बात

आने वाले कुछ द‍िनों में केंद्र सरकार चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले कुछ दिनों में चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल

NP

Indal·Correspondent·27 Jul 2024· 2 min read

क्‍या बढ़ने वाला है चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य? लगातार उठ रही मांग पर केंद्रीय खाद्य सचिव ने कही ये बात

क्‍या बढ़ने वाला है चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य? लगातार उठ रही मांग पर केंद्रीय खाद्य सचिव ने कही ये बात

आने वाले कुछ द‍िनों में केंद्र सरकार चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले कुछ दिनों में चीनी के न्यूनतम विक्रय मूल्य (MSP) को बढ़ाने पर निर्णय ले सकती है। अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (AISTA) के एक सम्मेलन में उन्‍होंने कहा, "हम MSP पर चर्चा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हम इस पर फैसला ले सकते हैं।" गन्ना किसानों को दिए जाने वाले उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) में तो लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन के चीनी का MSP 2019 से ही 31 रुपए प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर बना हुआ है।

राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ (एनएफसीएसएफ) सहित कई संगठन काफी समय से सरकार से चीनी न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि 2024-25 सीजन (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन आशाजनक दिख रहा है। गन्ने की बुवाई का रकबा पिछले साल की इसी अवधि के 57 लाख हेक्टेयर से बढ़कर अब तक 58 लाख हेक्टेयर हो गया है। 2023-24 सीजन के लिए चीनी उत्पादन 32 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले सीजन के 32.8 मिलियन टन से कम है। लेकिन 27 मिलियन टन की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

यह भी पढ़ें- ‘बंटवारे’ का शिकार हुए कृषि विभाग को शिवराज सिंह चौहान से क्या उम्मीदें हैं?

इससे पहले, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह भी कहा कि कृषि मंत्रालय विभिन्न फीडस्टॉक्स से इथेनॉल उत्पादन के लिए पानी की आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने के लिए अनुसंधान कर रहा है। प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि गन्ने से इथेनॉल के लिए मक्का और चावल से इथेनॉल की तुलना में कम पानी की आवश्यकता हो सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— क्‍या बढ़ने वाला है चीनी का न्यूनतम विक्रय मूल्य? लगातार उठ रही मांग पर केंद्रीय खाद्य सचिव ने कही ये बात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs