News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. क्या आप भी बाजार से '100% शुद्ध' लेबल वाली चीजें खरीदते हैं? जानिए इसपर FSSAI का क्या कहना है?
एग्री बुलेटिन

क्या आप भी बाजार से '100% शुद्ध' लेबल वाली चीजें खरीदते हैं? जानिए इसपर FSSAI का क्या कहना है?

क्या आप भी बाजार से कोई चीज लेने से पहले ये चेक करते हैं कि उसपर '100% शुद्ध है' ये लिखा है या नहीं? ये बिलकुल आम बात है हम सब यही चेक करते हैं और जिसपर लिखा होता है वो चीज फटाफट खरीद लेते हैं. लेकिन

Pooja Rai

Pooja Rai·31 May 2025· 2 min read

क्या आप भी बाजार से '100% शुद्ध' लेबल वाली चीजें खरीदते हैं? जानिए इसपर FSSAI का क्या कहना है?

क्या आप भी बाजार से '100% शुद्ध' लेबल वाली चीजें खरीदते हैं? जानिए इसपर FSSAI का क्या कहना है?

क्या आप भी बाजार से कोई चीज लेने से पहले ये चेक करते हैं कि उसपर '100% शुद्ध है' ये लिखा है या नहीं? ये बिलकुल आम बात है हम सब यही चेक करते हैं और जिसपर लिखा होता है वो चीज फटाफट खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आपको ये पता है कि ये बात सिर्फ़ लिखी होती है '100% शुद्ध' होती नहीं है. जी हाँ, ये हम नहीं देश के शीर्ष खाद्य नियामक FSSAI का कहना है. और अब FSSAI ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को ये ना लिखने के निर्देश दिए हैं. उसका कहना है कि इससे ग्राहक भ्रमित होते हैं.

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों (FBO) के लिए इसे लेकर सलाह जारी की है.
सलाह में कहा गया है कि सभी FBO अपने "खाने के पैकेट, लेबल और विज्ञापन में '100%' जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये पूरी तरह से अस्पष्ट है. इससे उपभोक्ता गुमराह हो सकते हैं. उसका कहना ह कि अब बहुत सारी कंपनियां अपने खाने के पैकेट और विज्ञापनों में '100%' शब्दों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं. FSSAI ने कहा, इस तरह की शब्दावली को लेकर नियमों में कोई साफ परिभाषा नहीं है. खाद्य सुरक्षा के नियम (2018) के अनुसार, एफएसएस एक्ट, 2006 या उससे जुड़े नियमों में ''100%" को परिभाषित नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें - यूपी में e-tractor और e-tiller प्रदर्शनी का सफल आयोजन हुआ, जानें क्या है इनकी खासियत

विज्ञापन आसान भाषा में हो
FSSAI ने कहा कि नियमों के तहत कोई भी कंपनी अपने विज्ञापन या दावे में दूसरी कंपनियों को बुरा दिखाने वाली बातें नहीं कर सकती, और ऐसा कुछ नहीं कह सकती जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो जाएं. जो भी दावा या जानकारी दी जाती है, वह सच होनी चाहिए, साफ और आसान समझ में आने वाली होनी चाहिए, ताकि ग्राहक सही जानकारी समझ सकें.

ग्राहकों को भ्रमित ना करें
FSSAI ने कहा "100%" शब्दों का इस्तेमाल, चाहे अकेले किया जाए या किसी और शब्द के साथ मिलाकर, लोगों में गलत धारणा पैदा कर सकता है कि वह चीज पूरी तरह से शुद्ध या सबसे अच्छी है, जो सही नहीं होता. जारी सलाह में कहा कि ऐसा शब्द इस्तेमाल करने से लोग सोच सकते हैं कि बाजार में बाकी के खाने वाले सामान अच्छे नहीं हैं या वे नियमों का पालन नहीं करते, जिससे ग्राहकों को गलत जानकारी मिलती है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— क्या आप भी बाजार से '100% शुद्ध' लेबल वाली चीजें खरीदते हैं? जानिए इसपर FSSAI का क्या कहना है?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
FBOfood itemsFSSAINews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs