News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केले और प्याज की सहफसली खेती कैसे करें?
एग्री बुलेटिन

केले और प्याज की सहफसली खेती कैसे करें?

अगर किसी किसान के पास कम ज़मीन है, तो वह केले और प्याज की सहफसली खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसके अलावा, प्याज के स्थान पर लहसुन भी उगाया जा सकता है, जो 50-60 दिन में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार

NP

Thamir·Correspondent·17 Feb 2025· 2 min read

केले और प्याज की सहफसली खेती कैसे करें?

केले और प्याज की सहफसली खेती कैसे करें?

अगर किसी किसान के पास कम ज़मीन है, तो वह केले और प्याज की सहफसली खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसके अलावा, प्याज के स्थान पर लहसुन भी उगाया जा सकता है, जो 50-60 दिन में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाता है। जैन इरिगेशन के एग्रोकोमिस्ट राहुल भ्रमबे ने इस विषय पर जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें - हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार

सहफसली खेती की विधि

शुरुआत में केले के पौधों की बढ़त धीमी होती है। जब तक केले के पौधे दो से ढाई फीट तक बढ़ते हैं, तब तक प्याज की फसल तैयार हो जाएगी। इसके बाद, केले के पौधों से अतिरिक्त आमदनी मिल सकती है। प्याज की फसल 100-110 दिनों में तैयार हो जाती है, लेकिन ठंड के मौसम में केले के पौधे धीमी गति से बढ़ते हैं। लहसुन और प्याज दोनों को 4-5 महीने में निकाला जा सकता है।

सहफसली खेती के लिए बेड निर्माण और सिंचाई

सहफसली में बेड की ऊचाई 6 से 7 इंच और चौड़ाई 24 इंच होनी चाहिए। हर बेड पर फसल की 6 लाइनें लगानी चाहिए। इससे केले के पौधों को बढ़ने का पर्याप्त समय मिलेगा। इसके अलावा, ड्रिप इरिगेशन से सिंचाई करनी चाहिए ताकि केले की फसल को नमी मिलती रहे। ड्रिप इरिगेशन के लिए 16 मिमी पाइप और 4 एलपीएच का इस्तेमाल किया जाता है। जब प्याज की फसल निकल जाएगी, तो इसकी ड्रिप इरिगेशन प्रणाली को केले की फसल में शिफ्ट कर देना चाहिए। जब प्याज या लहसुन की फसल निकाल ली जाती है, तो 40-50 दिन पहले पानी देना कम कर देना चाहिए, ताकि मिट्टी में नमी की सही मात्रा बनी रहे।

ये भी पढ़ें -बिहार सरकार सभी जिलों में बनाएगी कोल्ड स्टोर, किसानों को मिलेगी 50% की सब्सिडी

न्यूट्रिएंट्स और उर्वरक

केले की फसल को अधिक न्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह एक 12 महीने की फसल है। केले और प्याज को अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स देना चाहिए। इंटकरॉपिंग में ध्यान रखा जाता है कि मुख्य फसल पर कोई भी कीट न लगे।

मिट्टी की गुणवत्ता

प्याज सॉल्ट-लविंग फसल है, जो मिट्टी से नमक को निकालने में मदद करती है, और यह केले की फसल के लिए अच्छा होता है। इसलिए सहफसली में प्याज की खेती केले की फसल को फायदेमंद बनाती है, जबकि प्याज मिट्टी में नमक की मात्रा कम करती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— केले और प्याज की सहफसली खेती कैसे करें?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Banana farmingintercropping of banana and onionNews Potlionion
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs