News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केरल और महाराष्‍ट्र के लिए IMD का रेड अलर्ट... दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश, जानिए क्या है मॉनसून हाल
एग्री बुलेटिन

केरल और महाराष्‍ट्र के लिए IMD का रेड अलर्ट... दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश, जानिए क्या है मॉनसून हाल

कल, 24 मई को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और आंधी के साथ भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. शनिवार को आईएमडी की तरफ से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया थ

Pooja Rai

Pooja Rai·25 May 2025· 2 min read

केरल और महाराष्‍ट्र के लिए IMD का रेड अलर्ट... दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश, जानिए क्या है मॉनसून हाल

कल, 24 मई को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और आंधी के साथ भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. शनिवार को आईएमडी की तरफ से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था. आज के लिए मौसम विभाग ने केरल और महाराष्‍ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन शहरों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक तौर पर सामान्य से पहले ही केरल में दस्‍तक दे दी है. वहीं उत्‍तर भारत में भी राजधानी दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में बारिश का अनुमान है. दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में शनिवार को हुई तेज बारिश और बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है.

मौसम विभाग ने आज रविवार को हवा, आंधी और हल्की बारिश का अनुमान लगाते हुए दिल्‍ली के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. दिल्ली और एनसीआर में रविवार यानी 25 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका व्‍यक्‍त की गई है. आईएमडी के अनुसार हवा की स्‍पीड 30 से 40 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की उम्मीद है.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले केरल पहुंच गया
आज के लिए आईएमडी ने केरल और महाराष्‍ट्र के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन शहरों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. शनिवार को छह साल बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले केरल पहुंच गया है. महाराष्‍ट्र के कई हिस्सों, विशेषकर तटीय दक्षिण कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. रत्‍नागिरी और दापोली के बीच डिप्रेशन सिस्टम गुजरा है जिससे भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं. पश्चिमी महाराष्‍ट्र के सतारा और कोल्हापुर भी रेड अलर्ट पर हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केरल और महाराष्‍ट्र के लिए IMD का रेड अलर्ट... दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश, जानिए क्या है मॉनसून हाल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changeDELHI NCRimd weatherkeralaMAHARSHTRAmonsoonNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs