Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की
एग्री बुलेटिन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपना अनशन खत्म करने की अपील की है।उन्ह

NP

Pooja Rai· Correspondent

6 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newsfarmers protestkheti kisani
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अपना अनशन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा है कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार वो 4 मई को सुबह 11 बजे बातचीत के लिए मिलेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत सरकार के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच उनकी मांगों को लेकर चल रहा बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है। किसान नेता श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ चुके हैं और हम उनके अतिशीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे अपना अनशन समाप्त करें और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार हम 4 मई को सुबह 11 बजे बातचीत के लिए मिलेंगे।"

26 नवंबर से भूख हड़ताल
जगजीत सिंह डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के वरिष्ठ नेता हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर वह पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। हालांकि, जनवरी में केंद्र सरकार द्वारा किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद डल्लेवाल ने खनौरी प्रदर्शन स्थल पर चिकित्सा सहायता लेना शुरू कर दिया, लेकिन उन्होंने अपना अनशन अभी तक समाप्त नहीं किया है।

4 मई को फिर से बातचीत होगी
आपको बता दें कि बीते 19 मार्च को केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ में सातवें दौर की बातचीत हुई थी। मगर इसके तुरंत बाद पंजाब सरकार ने संगठन के प्रमुख किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटडा और अन्य को हिरासत में ले लिया था। साथ ही शंभू और खनोरी बॉर्डर से किसानों के धरना स्थल पर भी मान सरकार ने जबरन बुलडोजर चलाकर हटा दिए गए थे। ऐसे में अब शिवराज ने भी संदेश दिया है कि शंभू और खनोरी बॉर्डर से हटाए गए किसानों से केंद्र सरकार 4 मई को फिर से बातचीत करेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs