News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. केंद्र सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना को दी मंजूरी, योजना का उद्देश्य और 100 जिलों के चयन का पैमाना समझिए
एग्री बुलेटिन

केंद्र सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना को दी मंजूरी, योजना का उद्देश्य और 100 जिलों के चयन का पैमाना समझिए

मोदी कैबिनेट ने 24000 करोड़ रुपये की लागत वाली पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना में 36 योजनाओं को शामिल किया गया है, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सूचना एवं प

Pooja Rai

Pooja Rai·16 Jul 2025· 3 min read

केंद्र सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना को दी मंजूरी, योजना का उद्देश्य और 100 जिलों के चयन का पैमाना समझिए

केंद्र सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना को दी मंजूरी, योजना का उद्देश्य और 100 जिलों के चयन का पैमाना समझिए

मोदी कैबिनेट ने 24000 करोड़ रुपये की लागत वाली पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना में 36 योजनाओं को शामिल किया गया है, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।

आज 16 जुलाई को मोदी कैबिनेट ने 24,000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कि लागत के साथ 36 योजनाओं को मिलाकर पीएम धन-धान्य कृषि योजना को छह साल के लिए मंजूरी दी है। यह योजना 24,000 करोड़ रुपये के वार्षिक लागत के साथ 100 जिलों को कवर करेगी। इसके तहत 100 कृषि जिले विकसित किए जाएंगे। केंद्रीय बजट में घोषित यह कार्यक्रम 36 मौजूदा योजनाओं को एकीकृत करेगा और फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने को बढ़ावा देगा।

क्या है पीएम धन धान्य कृषि योजना?
आपको बता दें कि इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 के दौरान की थी। इसका मकसद है खेती में नई तकनीक को बढ़ावा देना, एक जैसी फसलें उगाने की बजाय फसल विविधता लाना, जलवायु के अनुसार खेती को प्रोत्साहित करना और गांव स्तर पर भंडारण, सिंचाई और कर्ज की सुविधा मजबूत करना है। कुल मिलाकर इस कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का LPG के इस्तेमाल को 70% तक कम करना लक्ष्य, जानिए क्या है ग्राम ऊर्जा मॉडल?

पाँच बड़े उद्देश्य
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि चयनित जिलों के किसानों को योजना के जरिये जिंदगी में परिवर्तन लाना मकसद है चाहे वो किसान खेती से जुड़ा हो, पशुपालन से हो या किसी और चीज से।
वैष्णव ने इस योजना के पाँच बड़े उद्देश्य गिनाए -
1.कृषि उत्पादकता बढ़ाना पहला उद्देश्य
2.सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को बढ़ावा और क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन पर विशेष जोर ।
3.क्रेडिट को बड़े संख्या में बढ़ना, जिससे किसान खेती में जरूरत पर इस्तेमाल कर सकें। मतलब किसानों को आसानी से लोन उपलब्ध कराना।
4.सिंचाई सुविधा, ज़्यादा ध्यान कम पानी में ज़्यादा से ज़्यादा सिंचाई करना है।
5.पोस्ट हार्वेस्ट फ़ैसिलिटीज मतलब फसल कि कटायी के बाद रख रखाव पर काम होगा ।

100 जिलों के चयन का पैमाना क्या होगा?
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि इस योजना के तहत देश के अलग अलग राज्यों से 100 जिलों को चयन करने के कुछ पैमाने होंगे जैसे जिन जिलों में कृषि उत्पादकता कम होगी, जहाँ मॉडरेट क्रॉप डेंसिटी होगी मतलब जहाँ खेती की इंटेंसिटी कम होगी। इसके अलावा चयन में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाएगा कि उन जिलों को लिया जाए जहाँ किसानों के बीच क्रेडिट फाइनेंस की पहुँच कम हो।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्र सरकार ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना को दी मंजूरी, योजना का उद्देश्य और 100 जिलों के चयन का पैमाना समझिए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newscabinet decisioncentral government schemeskheti kisaniNews PotliPM Dhan-Dhanya Agriculture Schemeखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs