News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भारत और रूस में सहमति
एग्री बुलेटिन

कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भारत और रूस में सहमति

भारत और रूस के कृषि मंत्रियों की बैठक में दोनों देशों ने कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में ICAR और रूस के Federal Center for Animal Health के बीच एक MoU भी साइन हुआ

Pooja Rai

Pooja Rai·05 Dec 2025· 2 min read

कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भारत और रूस में सहमति

कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भारत और रूस में सहमति

भारत और रूस के कृषि मंत्रियों की बैठक में दोनों देशों ने कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में ICAR और रूस के Federal Center for Animal Health के बीच एक MoU भी साइन हुआ। दोनों देशों ने उर्वरक, बीज, खाद्यान्न, बागवानी उत्पादों के व्यापार और संयुक्त शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया। भारत ने रूस को अगले साल होने वाली BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

नई दिल्ली में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रूस की कृषि मंत्री ऑक्साना लुट की मुलाकात में दोनों देशों ने कृषि क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह बैठक 4 दिसंबर 2025 को कृषि भवन में हुई।

कृषि व्यापार बढ़ाने पर जोर
बैठक में दोनों देशों ने कहा कि भारत और रूस के बीच कृषि व्यापार लगभग 3.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसे और बढ़ाने की जरूरत है। भारत ने रूस को खाद्यान्न, फल, सब्जियां और बागवानी उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए नए अवसरों पर विचार करने का प्रस्ताव रखा।केंद्रीय मंत्री ने रूस को धन्यवाद दिया कि उसने भारतीय आलू, अनार और बीज निर्यात से जुड़े पुराने मुद्दे सुलझाए।

कृषि अनुसंधान में नई साझेदारी
बैठक के दौरान ICAR और रूस के Federal Center for Animal Health के बीच एक समझौता (MoU) साइन हुआ।इस समझौते का मकसद कृषि अनुसंधान, नवाचार और तकनीक में दोनों देशों का सहयोग बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें - ऑर्गेनिक खेती में बड़ा बदलाव, अब हर किसान का 100% फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य

आने वाले समय में भी मजबूत सहयोग
भारत ने रूस को अगले साल होने वाली BRICS कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोनों देशों ने खाद और उर्वरक, बीज विकास, कृषि उत्पादों के बाजारों तक पहुंच, संयुक्त शोध और तकनीक और कृषि व्यापार बढ़ाना जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।इस बैठक में दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि व्यापार, अनुसंधान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भारत और रूस में सहमति

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultural sectoragriculture newsIndia and Russiakheti kisaniNews PotlirussiaShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs