News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की उड़द की दो नई किस्में, 22 फीसदी अधिक उपज का दावा
एग्री बुलेटिन

कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की उड़द की दो नई किस्में, 22 फीसदी अधिक उपज का दावा

दलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उड़द की दो नई प्रजातियां विकसित की हैं. दलहन में उड़द फसल की खेती किसानों को ब

Pooja Rai

Pooja Rai·14 May 2025· 2 min read

कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की उड़द की दो नई किस्में, 22 फीसदी अधिक उपज का दावा

कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की उड़द की दो नई किस्में, 22 फीसदी अधिक उपज का दावा

दलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उड़द की दो नई प्रजातियां विकसित की हैं. दलहन में उड़द फसल की खेती किसानों को बंपर मुनाफा कराएगी. पंत उड़द-13 और पंत उड़द-14, उड़द की दो नई विकसित प्रजातियां हैं. ये किस्में दलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक़ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एमके वर्मा, डॉ आरके पंवार और डॉ अंजू अरोरा ने इन प्रजातियों को विकसित किया है. उड़द की इन दो किस्मों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र के अलावा असम सहित अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में उगाए जाने के लिए जारी किया गया है. वैज्ञानिकों का दावा है कि ये प्रजातियां 22 फीसदी तक अधिक उपज दे सकती हैं. ये विभिन्न रोग व कीट प्रतिरोधी भी हैं.

ये भी पढ़ें- लीची किसान इस कीट से रहें सावधान, जानिए कीट की पहचान और बचाव के उपाय

क्या है खासियत?

पंत उड़द-13 के सौ दानों का वजन 4.6 ग्राम, जबकि पंत उड़द-14 के सौ दानों का भार 4.8 ग्राम है. ये प्रजातियां पीला मोजेक विषाणु, चूर्णिल फफूंद, सफेद मक्खी, फली बेधक कीट, थ्रिप्स व मारूका कीट के लिए प्रतिरोधी है.

पंत उड़द-13 (पीयू 1920) ने उत्तरी पवर्तीय क्षेत्रों में लगातार तीन वर्षों तक उपज परीक्षणों मे मानक प्रजातियों उत्तरा, पंत उड़द-31 और पंत उड़द-10 से क्रमश: 16.44, 11.34 और 22.15 फीसदी तक अधिक उपज दी है.

पंत उड़द-14 (पीयू 1921) ने क्रमश: 10.96, 6.09 और 16.39 फीसदी अधिक उपज दी. दोनों प्रजातियों की औसत उपज 12-15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही. इनकी परिपक्वता अवधि 80-85 दिन है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि वैज्ञानिकों ने विकसित की उड़द की दो नई किस्में, 22 फीसदी अधिक उपज का दावा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliuradखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs