News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बिहार सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के लिए बीज वितरण अभियान तेज किया है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 20 जून तक प्रमाणित बीज किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने धान, मक्का और अरहर के लिए

NP

Pooja Rai·Correspondent·17 Jun 2025· 2 min read

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बिहार सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के लिए बीज वितरण अभियान तेज किया है. उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 20 जून तक प्रमाणित बीज किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने धान, मक्का और अरहर के लिए वितरण लक्ष्य तय किए हैं.

पटना। बिहार में किसानों को खरीफ फसल की बुआई के लिए समय पर प्रमाणित और उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने बीज वितरण अभियान को तेज कर दिया है. राज्य के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी फसलों के बीज 20 जून तक हर हाल में किसानों को उपलब्ध करा दिए जाएं.

आपको बता दें कि राज्य में खरीफ 2025 के लिए बीज वितरण के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. संकर धान बीज वितरण का लक्ष्य 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान प्रभेद का लक्ष्य 30,069 क्विंटल, संकर मक्का के लिए 9,500 क्विंटल तथा अरहर के लिए 9,740 क्विंटल तय किया गया है.

ये भी पढ़ें - ICAR पटना दौरा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ने की बात कही

किसानों से उन्नत बीज और वैज्ञानिक खेती करने की अपील की
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा वितरित उन्नत एवं प्रमाणित बीजों का अधिकाधिक उपयोग करें और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती कर उत्पादन में वृद्धि लाएं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बीजों के वितरण की यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से एवं किसानों की आवश्यकता के अनुरूप क्रियान्वित की जाएगी. इसके लिए कृषि विभाग द्वारा जिलेवार लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं तथा बीजों की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जा रही है. यह पहल विकसित बिहार समृद्ध किसान के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ की बुआई के लिए 20 जून तक किसानों को बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs