News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री ने नशामुक्ति, बीज-खाद कालाबाजारी, नकली खाद, पीएम आवास योजना सहित कई विषयों पर की चर्चा
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री ने नशामुक्ति, बीज-खाद कालाबाजारी, नकली खाद, पीएम आवास योजना सहित कई विषयों पर की चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रायसेन में ‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)’ की बैठक की। बैठक में नशामुक्ति, खाद कालाबाजारी, नकली

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Jul 2025· 4 min read

कृषि मंत्री ने नशामुक्ति, बीज-खाद कालाबाजारी, नकली खाद, पीएम आवास योजना सहित कई विषयों पर की चर्चा

कृषि मंत्री ने नशामुक्ति, बीज-खाद कालाबाजारी, नकली खाद, पीएम आवास योजना सहित कई विषयों पर की चर्चा

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रायसेन में ‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)’ की बैठक की। बैठक में नशामुक्ति, खाद कालाबाजारी, नकली खाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदियों, जल संरचना, ऊर्जा विभाग के कामकाज की प्रगति सहित अन्य जनकल्याण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने जिले में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान योजनावार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि, खाद की कालाबाजारी या नकली खाद बेचकर किसानों के साथ महापाप करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले में मूंग उपार्जन कार्य की भी जानकारी ली तथा उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

आमजन के कल्याण और विकास को केन्द्र में रखकर काम करें
शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि रायसेन जिले को विकास और जनकल्याण के मामले में मॉडल बनाएं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करें। जो भी पात्र व्यक्ति योजना के हितलाभ से वंचित रह गया है तो उसे शीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाए। निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हों इसके लिए सघन मॉनीटरिंग की जाए।

‘PM आवास की किश्त समय पर जारी हो’
चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन इस प्रकार हो कि हितग्राहियों को समय पर किश्त की राशि जारी हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो और कार्य समय पर पूरे हो इसके लिए जिला स्तर पर सघन मॉनीटरिंग की जाए। वर्ष 2024-25 में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 27 हजार 981 आवास स्वीकृत किए गए जिनमें से 4 हजार 825 पूर्ण हो गए हैं और 23 हजार 156 प्रगतिरत हैं।

ये भी पढ़ें - बीमा सखी योजना’ से लखपति दीदी मिशन को बल मिलेगा, 15 अगस्त तक लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ होगी: शिवराज सिंह चौहान

‘रायसेन जिले में 43 हजार 613 लखपती दीदियां’
चौहान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जिले में लखपति दीदियों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए कहा कि, अधिक से अधिक महिलाएं, बहनें लखपति दीदी बनें इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 43 हजार 613 लखपती दीदी हैं।

‘हर गांव मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए’
केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवनिर्मित और निर्माणाधीन सड़कों के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रत्येक गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 276.236 किमी लम्बाई की 30 सड़कें स्वीकृत की गई जिनमें से 28 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार योजना के तहत स्वीकृत किए गए 13 पुलों में से 09 पुलों का कार्य पूर्ण हो गया है। बैठक में एनएचएआई के कार्यो की भी समीक्षा की गई।

‘कृषि विभाग को खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण करने के निर्देश’
चौहान ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि, कृषि विभाग का अमला खेतों का भ्रमण करें और फसल में रोग की समस्या होने पर किसानों को उचित कीटनाशक के प्रयोग की जानकारी दें। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से किसानों को खेती की उन्नत और नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने रबी फसल हेतु अभी से तैयारियां करने के भी निर्देश दिए। जिले की बासमती धान विदेशों में रिजेक्ट किए जाने की जानकारी संज्ञान में लाने पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को बताएं कि जो कीटनाशक विदेशों में प्रतिबंधित हैं उनका उपयोग ना करें।

‘जल संरचनाओं का कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश’
बैठक में केन्द्रीय मंत्री चौहान ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में स्थित जलाशयों, तालाबों में जल संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध कराना है। जो परियोजनाएं अभी तक अपूर्ण हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशनों की पृथक-पृथक जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री ने नशामुक्ति, बीज-खाद कालाबाजारी, नकली खाद, पीएम आवास योजना सहित कई विषयों पर की चर्चा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
black marketing of seeds and fertilisersDISHAfake fertiliserskheti kisaniLakhpati DidisNews PotliPM Awas YojanaShivraj Singh Chouhan
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs