News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्री चौहान ने नेपाल के काठमांडू में तीसरी BIMSTEC में भारत का नेतृत्व किया, बैठक में कृषि विकास पर हुई चर्चा
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्री चौहान ने नेपाल के काठमांडू में तीसरी BIMSTEC में भारत का नेतृत्व किया, बैठक में कृषि विकास पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक (BAMM) में शाम‍िल हुए. इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रील

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Apr 2025· 4 min read

कृषि मंत्री चौहान ने नेपाल के काठमांडू में तीसरी BIMSTEC में भारत का नेतृत्व किया, बैठक में कृषि विकास पर हुई चर्चा

कृषि मंत्री चौहान ने नेपाल के काठमांडू में तीसरी BIMSTEC में भारत का नेतृत्व किया, बैठक में कृषि विकास पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक (BAMM) में शाम‍िल हुए. इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्री और वरिष्ठ कृषि अधिकारी शामिल हुए. कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ की प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए बिम्सटेक एक स्वाभाविक विकल्प है.

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9 अप्रैल को नेपाल के काठमांडू में तीसरी बिम्सटेक कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक (BAMM) में भारत का नेतृत्व किया. इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे बिम्सटेक देशों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ कृषि अधिकारियों ने भाग लिया. इस बैठक ने कृषि विकास के क्षेत्र में अधिक क्षेत्रीय सहयोग का अवसर प्रदान किया है. पिछले एक दशक में, बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास, संपर्क और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है.

इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत किसानों को नकदी का सीधा हस्तांतरण, संस्थागत ऋण तक पहुंच में सुधार, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, फसल बीमा, महिलाओं को ड्रोन प्रदान करने के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना जैसे लक्षित उपायों को लागू कर रहा है. भारत किसानों को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.

ये भी पढ़ें - राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

उन्होंने कहा कि भारत बिम्सटेक के भीतर कृषि सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और यह जानकर खुशी हुई कि भारत ने बीज विकास, पशु स्वास्थ्य और कीट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का आयोजन करके बिम्सटेक कृषि सहयोग (2023-2027) के तहत पहल की है. भारत बिम्सटेक सदस्य देशों के छात्रों को भारत में एम.एससी. और पीएचडी करने के लिए पूरी तरह से वित्तपोषित बिम्सटेक छात्रवृत्ति भी देता है. यह क्षेत्र में कृषि क्षेत्र में क्षमता निर्माण को बढ़ाने की दिशा में हमारे सामूहिक प्रयासों को दर्शाता है.

भारत में कृषि सहयोग के लिए बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना
बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए भारत ने 'भारत में कृषि सहयोग के लिए बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र' की स्थापना का प्रस्ताव रखा है. यह केंद्र कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में बिम्सटेक की विभिन्न प्रतिबद्धताओं को समयबद्ध तरीके से हल करने और उन्हें क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह केंद्र सटीक कृषि, जलवायु जोखिम को कम करने, प्राकृतिक खेती, लैंगिक समानता और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर ध्यान केंद्रित करेगा. यह क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन, डिजिटल प्रौद्योगिकियों सहित उभरती प्रौद्योगिकियों पर ज्ञान और कौशल साझा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा.

विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन- 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2024 में विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन- 2025 की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाना है. यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रचनात्मकता और तकनीकी नवाचार के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा, ज्ञान के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा. इसके अलावा दुनियाभर के मीडिया और मनोरंजन उद्योग के नेताओं के साथ मुद्दों पर सार्थक सहयोग करने का अवसर प्रदान करेगा.

यह कार्यक्रम 1-4 मई 2025 के दौरान मुंबई में आयोजित किया जा रहा है, उन्होंने बिम्सटेक सदस्य देशों से इस मेगा इवेंट में भाग लेने का आग्रह किया. शिवराज सिंह ने बिम्सटेक कृषि सहयोग (2023-2027) को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान किए गए प्रयासों के लिए बिम्सटेक देशों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने क्षेत्र में लोगों की आजीविका में सुधार लाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मत्स्य पालन और पशुधन के सतत विकास में सहयोग बढ़ाने के निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किया. चौहान ने इस बात पर जोर देते हुए निष्कर्ष निकाला कि बिम्सटेक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन और कृषि को सतत बनाने के हमारे प्रयासों का केंद्र है और इन प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.

यह तीसरी बैठक थी
“कृषि और खाद्य सुरक्षा” बिम्सटेक के सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में से एक है. यह क्षेत्रीय कृषि सहयोग को आकार देने वाली सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था BAMM की तीसरी बैठक थी. पहला BAMM 12 जुलाई 2019 को म्यांमार में हुआ, उसके बाद दूसरा BAMM 10 नवंबर 2022 को भारत में हुआ. तीसरे BAMM के दौरान, कृषि मंत्रियों ने मत्स्य पालन और पशुधन सहयोग सहित बिम्सटेक कृषि क्षेत्र को और अधिक गति प्रदान करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श किया.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्री चौहान ने नेपाल के काठमांडू में तीसरी BIMSTEC में भारत का नेतृत्व किया, बैठक में कृषि विकास पर हुई चर्चा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newskheti kisaniNews Potliकिसान समाचारखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs