News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि मंत्रालय ने जारी किए उर्वरक संबंधी नए आदेश, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और फसल उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य
एग्री बुलेटिन

कृषि मंत्रालय ने जारी किए उर्वरक संबंधी नए आदेश, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और फसल उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य

कृषि मंत्रालय के उर्वरक संबंधी इस नए आदेश का मकसद बायोस्टिमुलेंट्स, माइक्रोबियल फॉर्मूलेशन और बायोकेमिकल उर्वरकों के लिए नए स्‍टैंडर्ड लागू करके फसल उत्पादकता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है.

NP

Pooja Rai·Correspondent·17 Jun 2025· 2 min read

कृषि मंत्रालय ने जारी किए उर्वरक संबंधी नए आदेश, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और फसल उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य

कृषि मंत्रालय ने जारी किए उर्वरक संबंधी नए आदेश, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और फसल उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य

कृषि मंत्रालय के उर्वरक संबंधी इस नए आदेश का मकसद बायोस्टिमुलेंट्स, माइक्रोबियल फॉर्मूलेशन और बायोकेमिकल उर्वरकों के लिए नए स्‍टैंडर्ड लागू करके फसल उत्पादकता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है.

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने फसल उत्पादकता को बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के नजरिये से एक अहम फैसला लिया है. मंत्रालय ने उर्वरक (अकार्बनिक, जैविक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश, 1985 में एक बड़ा संशोधन लागू किया है. उर्वरक (अकार्बनिक, जैविक या मिश्रित) (नियंत्रण) चौथा संशोधन आदेश, 2025 के तौर पर जाना जाने वाला अपडेटेड ऑर्डर बायोस्टिमुलेंट्स, माइक्रोबियल फॉर्मूलेशन और बायोकेमिकल उर्वरकों के लिए विस्तृत नियमों के तहत है.

कृषि मंत्रालय द्वारा जो परिर्वतन इनमें किए गए हैं उनमें सबसे अहम है ह्यूमिक एसिड, फुल्विक एसिड और सी-वीड्स (समुद्री शैवाल) बेस्‍ड बायोस्टिमुलेंट्स के लिए सटीक स्‍पेशिफिकेशंस को शामिल करना है. ये नए नियम कई फसलों के लिए स्वीकार्य कंपोजिशंस, इनग्रीडिएंट्स और डोज से जुड़ी गाइडलांइस को लेकर आना. उदाहरण के लिए ह्यूमिक एसिड 6 फीसदी (लिक्विड), इसमें लियोनार्डाइट से मिले कम से कम 6 प्रतिशत पोटेशियम ह्यूमेट होना चाहिए.

ये भी पढ़ें - ICAR पटना दौरा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को विकसित भारत के विजन के साथ जोड़ने की बात कही

टमाटर और मिर्च जैसी फसलों के लिए
ह्यूमिक-फुल्विक एसिड 76 प्रतिशत (पाउडर): इसमें डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट जैसे स्टेबलाइजर्स के साथ-साथ ह्यूमिक और फुल्विक एसिड का बैलेंस्‍ड मिक्‍स होना चाहिए. मंत्रालय ने परिभाषित किया है कि टमाटर के लिए 1.25 लीटर/हेक्टेयर पर पत्तियों पर छिड़काव और मिर्च के लिए 30 किलोग्राम/हेक्टेयर पर इसका मिट्टी पर छिड़काव होना चाहिए.

ककड़ी, धान और बैंगन जैसी फसलों के लिए
बदलाव के तहत एस्कोफिलम नोडोसम और कप्पाफाइकस अल्वारेजी जैसी प्रजातियों से सी-वीड्स अर्क के लिए भी स्‍टैंडर्ड तय कर दिए गए हैं. ये एल्गिनिक एसिड के स्तर, कार्बनिक कार्बन और पीएच की तरफ ध्‍यान दिलाते हैं. इन्हें ककड़ी, धान और बैंगन जैसी फसलों के लिए मंजूर किया जाता है जिसमें खास तौर पत्तियों और मिट्टी पर छिड़काव की दर होती है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि मंत्रालय ने जारी किए उर्वरक संबंधी नए आदेश, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना और फसल उत्पादकता बढ़ाना लक्ष्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliSustainable Agricultureखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs