News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि बजट बढ़ाने की सिफारिश, किसानों के हित में संसदीय समिति की पहल
एग्री बुलेटिन

कृषि बजट बढ़ाने की सिफारिश, किसानों के हित में संसदीय समिति की पहल

संसदीय समिति ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का बजट बढ़ाने और अनुसंधान संस्थानों में खाली पद जल्दी भरने की मांग की है, ताकि योजनाओं का असर बेहतर हो सके।

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Dec 2025· 2 min read

कृषि बजट बढ़ाने की सिफारिश, किसानों के हित में संसदीय समिति की पहल

कृषि बजट बढ़ाने की सिफारिश, किसानों के हित में संसदीय समिति की पहल

संसदीय समिति ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का बजट बढ़ाने और अनुसंधान संस्थानों में खाली पद जल्दी भरने की मांग की है, ताकि योजनाओं का असर बेहतर हो सके।

संसद की कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति ने सरकार से कहा है कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के बजट में बढ़ोतरी की जाए, ताकि कृषि को उसका सही महत्व और हिस्सेदारी मिल सके। समिति का कहना है कि इससे चल रही योजनाओं को बड़े स्तर पर लागू करना आसान होगा और उनका असर जमीन पर साफ दिखाई देगा।

संस्थानों में खाली पद भरने की माँग
समिति ने यह भी मांग की है कि कृषि अनुसंधान संस्थानों में खाली पदों को जल्दी भरा जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि समय पर भर्ती न होने से रिसर्च संस्थानों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, इसलिए रिक्त पद भरना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें - FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात

सरकार का जवाब
सरकार ने समिति को बताया कि भर्ती और पदोन्नति के जरिए खाली पद भरे जा रहे हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है। सेवानिवृत्ति और कार्यकाल पूरा होने की निगरानी कर पहले से ही भर्ती एजेंसियों को मांग भेजी जाती है।

बजट 1.73 प्रतिशत बढ़ाकर 1.17 लाख करोड़ रुपये किया
बजट को लेकर सरकार ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का बजट 1.73 प्रतिशत बढ़ाकर 1.17 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, बजट आवंटन योजनाओं की जरूरत, पिछले खर्च, विभाग की क्षमता और सरकार की कुल वित्तीय स्थिति को देखते हुए तय किया जाता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि बजट बढ़ाने की सिफारिश, किसानों के हित में संसदीय समिति की पहल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture budgetagriculture newsNews PotliParliamentary committee
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs