News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. कृषि और खाद्य सुरक्षा पर द्विपक्षीय बैठक, तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान में साथ काम करेंगे भारत–फिजी
एग्री बुलेटिन

कृषि और खाद्य सुरक्षा पर द्विपक्षीय बैठक, तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान में साथ काम करेंगे भारत–फिजी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिजी के कृषि मंत्री के साथ बैठक कर कृषि और खाद्य सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने समझौता ज्ञापन को आगे बढ़ाने, संयुक्त कार्य समूह बनाने और

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Jan 2026· 2 min read

कृषि और खाद्य सुरक्षा पर द्विपक्षीय बैठक, तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान में साथ काम करेंगे भारत–फिजी

कृषि और खाद्य सुरक्षा पर द्विपक्षीय बैठक, तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान में साथ काम करेंगे भारत–फिजी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिजी के कृषि मंत्री के साथ बैठक कर कृषि और खाद्य सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने समझौता ज्ञापन को आगे बढ़ाने, संयुक्त कार्य समूह बनाने और तकनीक, प्रशिक्षण व अनुसंधान में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में फिजी के कृषि और जलमार्ग मंत्री तोमासी तुनाबुना के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत और फिजी के रिश्ते बहुत पुराने और मजबूत हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंध भी गहरे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और खाद्य सुरक्षा ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें भारत और फिजी मिलकर बेहतर काम कर सकते हैं।

MOU को अगले पांच साल के लिए बढ़ाया
दोनों मंत्रियों ने मौजूदा समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही सहयोग को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए एक संयुक्त कार्य समूह बनाने का भी फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें - गुजरात और पंजाब की कृषि योजनाओं की हुई समीक्षा, MSP पर खरीद और दलहन-तिलहन उत्पादन पर चर्चा

क्या तय हुआ?
बैठक में यह तय हुआ कि कृषि क्षेत्र में छात्र आदान-प्रदान, किसानों और अधिकारियों के प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और नई तकनीकों को साझा किया जाएगा। छोटे कृषि उपकरणों, डिजिटल कृषि तकनीक, शोध और अनुसंधान पर भी मिलकर काम किया जाएगा। इसके अलावा फसलों की गुणवत्ता सुधारने, बीजों के आदान-प्रदान और खाद्य नुकसान को कम करने पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में फिजी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। वहीं भारत की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और कृषि अनुसंधान से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।दोनों देशों ने भरोसा जताया कि इस सहयोग से किसानों को फायदा होगा और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि और खाद्य सुरक्षा पर द्विपक्षीय बैठक, तकनीक, प्रशिक्षण और अनुसंधान में साथ काम करेंगे भारत–फिजी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFijikheti kisanikrishi bhavannew delhiNews PotliShivraj Singh Chouhanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs