News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री
एग्री बुलेटिन

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धरती मां को बचाने का अभियान है। चौहान

NP

Pooja Rai·Correspondent·13 Jun 2025· 3 min read

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में प्राकृतिक खेती जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धरती मां को बचाने का अभियान है। चौहान ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से धरती खराब हो रही है औऱ इसलिए सरकार ने प्राकृतिक खेती मिशन बनाया है ताकि अगली पीढ़ी के लिए धरती बची रहे।

उन्होंने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के आखिरी दिन गुजरात के बारडोली के राजपुर लुम्भा में किसान चौपाल में हिस्सा लिया और किसानों से प्राकृतिक तथा वैज्ञानिक खेती की व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों ने सफल तरीके से प्राकृतिक खेती करके पूरे देश के किसानों को प्रेरित किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सही ढंग से प्राकृतिक खेती की जाये तो लागत घटती है, उत्पादन बढ़ता है और इसलिए पूरे हिस्से में न करें तो कुछ एकड़ में जरूर करें।
उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें किसी तरह की कठिनाई होगी तो उसके समाधान के लिए देश भर के कृषि वैज्ञानिक मिलकर प्रयास करेंगे।

किसानों ने अपने अनुभव साझा किए
चौहान ने नवाचार करने वाले किसानों के अनुभव को जाना और उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रगतिशील किसान देश की नई खेती के अग्रदूत हैं। इस मौके पर कुछ किसानों ने कीटनाशकों के प्रयोग और प्राकृतिक खेती को लेकर अपने सुझाव दिए और व्यावहारिक समस्याओं से कृषि मंत्री को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें - देश के सरकारी गोदामों में चावल का रिकॉर्ड स्टॉक, गेहूं का स्टॉक भी पिछले चार साल में सबसे ज़्यादा

प्राकृतिक खेती से बीस गुना तक ज्यादा उत्पादन
मांडवी जिले के विकास ने कृषि मंत्री चौहान को अपने सात बीघे में की जा रही प्राकृतिक खेती के मॉडल की जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए कि कैसे उन्होंने प्राकृतिक खेती के इस्तेमाल से सामान्य खेती के मुकाबले बीस गुना तक ज्यादा फसल हासिल की और हर महीने चालीस से साठ हजार रुपये का लाभ कमा रहे हैं। एक अन्य किसान कल्पेश पटेल ने बताया कि पिछले पांच साल से वह प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और केले की खेती से हर महीने पंद्रह हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के किसानों की जरूरतों और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव का दौरा कर रही हैं। 15 दिवसीय 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' 29 मई को ओडिशा से शुरू हुआ था। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली के किसानों से संवाद किया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया, अभियान के अंतिम दिन गुजरात के बारडोली में किसान चौपाल में शामिल हुए कृषि मंत्री

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsgujarat newskheti kisaninatural farmingNews PotliShivraj Singh Chouhanviksit krishi sankalp abhiyanखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs