News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि लागतों पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय सीधे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए: उपराष्ट्रपति
एग्री बुलेटिन

किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि लागतों पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय सीधे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए: उपराष्ट्रपति

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि उर्वरकों, बीजों और अन्य कृषि लागत पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय किसानों को सीधे मौद्रिक सहायता मिलनी चाहिए, जिससे उन्हें उर्वरक खरीदने य

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Jun 2025· 3 min read

किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि लागतों पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय सीधे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए: उपराष्ट्रपति

किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि लागतों पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय सीधे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए: उपराष्ट्रपति

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम में कहा कि उर्वरकों, बीजों और अन्य कृषि लागत पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय किसानों को सीधे मौद्रिक सहायता मिलनी चाहिए, जिससे उन्हें उर्वरक खरीदने या प्राकृतिक खेती का विकल्प चुनने का विकल्प मिलेगा।उन्होंने ग्रामीण युवाओं को सशक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने का जरिया बन सकें।

हिमाचल प्रदेश के सोलन में डॉ. वाई एस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अपने दौरे के दौरान छात्रों, शिक्षकों और शोधार्थियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने किसानों को सीधे सब्सिडी देने का आह्वान किया तथा दावा किया कि इससे उनकी वार्षिक आय 30,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसान परिवार की आय उस देश के औसत परिवार की आय से अधिक है, क्योंकि किसानों को सीधे सरकारी सहायता मिलती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में हो बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इस राशि को मुद्रास्फीति के साथ जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि की तरह अन्य सभी सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जानी चाहिए, जो काफी फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें - पोषणयुक्त आहार, खाद्य सुरक्षा समेत हमें इन चार प्रमुख लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ना होगा…बेंगलुरु में बोले कृषि मंत्री चौहान

युवाओं प्रशिक्षित किया जाए
उन्होंने कहा कि कृषि पृष्ठभूमि वाले ग्रामीण युवाओं को ‘‘उद्यमी और कृषि उद्यमी बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए’’ तथा उन्हें भारत की विशाल लेकिन ‘‘कम उपयोग की गयी’’ कृषि अर्थव्यवस्था में ‘‘परिवर्तन का साधन’’ बनने के लिए सशक्त बनाया जाना चाहिए। छात्रों को अपने कृषक परिवारों में परिवर्तन का अग्रदूत बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आप जैसे लड़के और लड़कियों को अपने परिवारों को उपज के विपणन में आगे आने के लिए प्रेरित करना चाहिए।’’ उन्होंने कृषि उत्पादन और बाजार पहुंच के बीच के अंतराल को पाटने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

एआई और कृषि निर्यात पर बात की
धनखड़ ने कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान न केवल ‘‘अन्नदाता’’ हैं, बल्कि ‘‘भाग्य विधाता’’ भी हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता किसानों के खेतों से होकर जाता है। कृषि निर्यात पर चिंता व्यक्त करते हुए धनखड़ ने कहा, ‘‘मुझे यह बहुत परेशान करने वाला लगता है जब लोग कहते हैं कि ‘यह निर्यात सामग्री है, यह निर्यात के लिए है’। क्यों? क्या हमें सबसे अच्छा खाना नहीं चाहिए, सबसे अच्छा पहनना नहीं चाहिए?’’

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को खाद, बीज व अन्य कृषि लागतों पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी देने के बजाय सीधे आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए: उपराष्ट्रपति

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newshimachal pradeshJagdeep Dhankharkheti kisaniNews PotliPM Kisan Samman NidhiVice Presidentखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs